एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन कलेक्टर का आदेश- नरवाई जलाने पर जाना पड़ सकता है जेल, जानिए कब तक के लिए है रोक?

Ujjain News: यह आदेश जारी होने से आगामी दो महीने तक की अवधि के लिये प्रभावशील रहेगा. अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अपराध सिद्ध हो जाने पर जेल की हवा भी खाना पढ़ सकती है.

Ujjain News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उज्जैन के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह  ने दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 के तहत पूरे उज्जैन जिले में आगामी आदेश तक नरवाई में आग लगाने पर रोक का आदेश दिया है. अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संतोष टैगोर ने जिले के सभी किसानों को निर्देश दिये हैं कि कोई भी अपने खेतों के अवशेष (नरवाई) में आग न लगायें. अगर कोई व्यक्ति या किसान आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 188 और अन्य लागू होने वाले प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी. 

कितने दिन के लिए है आदेश
एडीएम ने उक्त अधिनियम के तहत आदेश एकपक्षीय पारित किया है. कोई भी हितबद्ध पक्ष अधिनियम के अन्तर्गत धारा-144(5) के अन्तर्गत इस आदेश के खिलाफ अपनी आपत्ति या आवेदन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है. यह आदेश जारी होने से आगामी दो महीने तक की अवधि के लिये प्रभावशील रहेगा. अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अपराध सिद्ध हो जाने पर जेल की हवा भी खाना पढ़ सकती है.

Jabalpur News: जबलपुर में नगर निगम कर्मचारियों ने शुरु की हड़ताल, पुरानी पेंशन नीति लागू करने सहित रखी ये मांग

क्या होता है नुकसान
बता दें कि उज्जैन जिले में फसल कटाई का काम लगभग पूरा हो रहा है. हमेशा देखने में आया है कि फसल कटाई के बाद किसान अपने खेतों में खड़े नरवाई (फसल अवशेष, डंठल) में खुले रूप से सुरक्षात्मक उपाय अपनाये बिना आग लगाकर खेतों की सफाई करते हैं. किसानों द्वारा अपनाई जाने वाली इस प्रक्रिया में उड़ने वाली चिंगारी से आसपास के खेत और अन्य तरीकों से आग लगने की बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. साथ ही नरवाई जलाने की प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में धुंआ निकलने से पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है. 

यह भी प्रतिबंध के कारण 
खेत के अवशेष जलाने से आग लगने की दुर्घटनाएं होती हैं, जनहानि, धनहानि, पशु-पक्षियों की हानि, मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी आदि विपरीत प्रभाव पड़ता है. इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है और लोकशान्ति और सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाता है. इसका समय रहते तुरन्त हल निकालना जरूरी था. फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने की प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया है.

IAS इंटरव्यू में पूछा जाने वाला सवाल- रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं? यहां चेक कर सकते हैं जवाब

हर साल दर्ज होते हैं मुकदमे
जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद हर साल नियमों को तोड़ने के मामले सामने आते हैं. उज्जैन जिले की बात की जाए तो पिछले साल आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे. इसके अलावा यदि संभाग की बात की जाए तो 48 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि इस बार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गईहै.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget