एक्सप्लोरर

Ujjain: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव कर बुलजोडर को भी किया क्षतिग्रस्त, केस दर्ज

Ujjain Crime: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम को ग्रामीणों ने संभलने का मौका नहीं दिया. सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के एलान पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. हमले में चार लोग घायल हुए हैं.

Attack on Administration Team in Ujjain: उज्जैन में अतिक्रण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों का गुस्सा बुलडोजर पर भी फूटा. एक बुलडोजर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमले में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गई थी. अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संतोष टैगोर ने बताया कि ग्राम झितरखेड़ी में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पहुंची थी. अतिक्रमण हटाने के आदेश पर बुलडोजर लेकर प्रशासन की टीम गांव पहुंची. बुलडोजर को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. उन्होंने बुलडोजर पर पथराव कर दिया.

अतिक्रण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

घटना का वीडियो भी सामने आया है. घटिया थाना में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. एडीएम संतोष टैगोर ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का एलान सुनकर ग्रामीणों की भीड़ अचानक मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे. सभी ने एकजुट होकर टीम पर पथराव कर दिया. हमले में महिलाएं भी शामिल थीं. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो के आधार पर आरोपियों की हो रही पहचान

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या और बढ़ सकती है. उज्जैन जिले में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत हजारों करोड़ रुपए कीमत की जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जा चुका है. ताजा मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है.

Bhind Teachers Protest: 9 महीने से नहीं मिला आउट सोर्स कर्मचारियों को वेतन, व्यवसायिक शिक्षक संघ देगा CM शिवराज को ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget