एक्सप्लोरर

Gallantry Awards: उत्तराखंड के दो वीर सपूतों को मरणोपरांत सेना ने गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा, पढ़िए इनकी वीरता का किस्सा

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद नायक निशांत शर्मा और हवलदार सोनित कुमार सैनी को मरणोपरांत गैलेंट्री अवार्ड दिया गया है. इन दोनों ने ही ड्यटी पर अदम्य साहस का परिचय दिया था.

Gallantry Awards News: भारतीय सेना (Indian Army के जांबाज सिपाहियों के शौर्य का आज जबलपुर (Jabalpur) में सम्मान किया गया. मध्य कमान के ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर के होशियार सिंह पीवीसी परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय समारोह में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद नायक निशांत शर्मा और हवलदार सोनित कुमार सैनी को मरणोपरांत वीरता पदक से नवाजा गया. कार्यक्रम में 11 वीरता पदक और 20 विशिष्ट सेवा पदक सहित 16 यूनिटों को जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया.

भारतीय सेना के मध्य कमान का अलंकरण समारोह 2023 आज जबलपुर में आयोजित किया गया.  इस समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी  मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. उन्होंने पदक विजेताओं को करतल ध्वनि और जोश से भरे वातावरण में सम्मानित किया. लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने 4 सूर्य कमान ट्राफियां भी प्रदान की. आइये जानते है उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस के बारे में जिन्हें मरणोपरांत गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया है.

नायक निशांत  शर्मा को गैलेंट्री अवार्ड

यूपी के सहारनपुर से नायक निशांत शर्मा ने सीमा पर संवेदनशील ललली धुरी पर रोड ओपनिंग पार्टी कमांडर के कर्तव्यों का पालन किया. उन्होंने दुश्मन की गोलाबारी के बीच बेजोड़ बहादुरी का परिचय दिया और जान कुर्बान करते हुए तीन लोगों की जान बचाई. 18 जनवरी 2021 को नायक निशांत शर्मा ने सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सड़क खोलने के मिशन की शुरुआत की. इस दौरान दुश्मन ने बदला मोड़ की ओर से अकारण मोर्टार फायर करना शुरू कर दिया. नायक निशांत ने मोर्टार शेल की सीटी की आवाज सुनी और खतरे को महसूस किया. इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए सभी को सचेत किया. साथ ही अपने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान उन्हें कई गोलियां गली. उनकी छाती, कंधे और पेट पर घातक चोटें आईं. उन्होंने 24 जनवरी 2021 को उत्तरी कमान के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने अपनी बहादुरी से तीन सैनिकों की जान बचाई.

हवलदार सोनित कुमार सैनी को भी गैलेंट्री अवार्ड

उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले हवलदार सोनित कुमार सैनी पूर्वी सेक्टर में ऑपरेशन चौका के लिए हाई एल्टीट्यूड एरिया में प्लांट इक्विपमेंट लगाने वाले टाट्रा वाहन के ड्राइवर थे. 24 सितंबर 2021 टाट्रा  ढलान पर दो वाहनों के बीच फंसी हुई थी. तभी सात सेवारत कर्मियों को लेकर भी एक वाहन आ गया. हवलदार सोनित कुमार सैनी को सह-चालक नाइक गुरजंट सिंह के साथ लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत निर्णय लेना पड़ा. हवलदार सोनित कुमार सैनी ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए और अदम्य साहस का परिचय देते हुए वाहन को 500 फीट गहरी खाई की ओर मोड़ दिया. उनके इस बहादुरी भरे कार्य से सात लोगों की जान बच गई. हालांकि, टाट्रा खाई में गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. उन्हें भी गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया है.

इसके साथ ही मेजर जगतार जोहल, राजपूत रेजिमेंट (राष्ट्रीय राइफल्स की 44वीं बटालियन), कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही नरेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय राइफल्स की 50वीं बटालियन), राजपूताना राइफल्स, के मेजर अप्रांत रौनक सिंह (राष्ट्रीय राइफल्स की 9वीं बटालियन), कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही जितेंद्र यादव (राष्ट्रीय राइफल्स की 50वीं बटालियन), कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार भूपेंद्र चंद (राष्ट्रीय राइफल्स की 13वीं बटालियन), सिख लाइट इन्फैंट्री के मेजर आकाश सेन (राष्ट्रीय राइफल्स की 19वीं बटालियन), गढ़वाल राइफल्स के मेजर मृत्युंजय कटोच (14वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स), सेना सेवा कोर के मेजर अरुण कुमार (राष्ट्रीय राइफल्स की पहली बटालियन) और दूसरी बटालियन जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के मेजर सौबम किनोबाबू सिंह को भी गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Indore News: आदिवासी लोकगीत पर BJP विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया डांस, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget