एक्सप्लोरर

टमाटर है या बच्चों की टॉफी! मध्य प्रदेश में 2 रुपये किलो भाव, किसानों का छलका दर्द

Tomato Price in MP: मध्य प्रदेश में टमाटर की खेती करने वाले किसानों को मायूसी हाथ लगी है. बाजारों में नई फसल की बंपर आवक के कारण टमाटर का थोक मूल्य 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया है.

MP Tomato Price: मध्य प्रदेश में टमाटर की खेती किसानों के लिए मुसीबत बन गई है. टमाटर के दाम अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. मध्य प्रदेश की कई सब्जी मंडी में तो टमाटर ₹2 किलो तक बिक रहा है. इससे किसान काफी परेशान हैं. आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया का मुहावरा चरितार्थ हो रहा है.

उज्जैन जिले के फाजलपुर में रहने वाले किसान हाकम सिंह का कहना है कि इन दिनों टमाटर की खेती करने वाले किसानों को काफी दिक्कत आ रही है. उन्होंने बताया कि साल 2024 में टमाटर के दाम 15 से ₹20 किलो तक पहुंच गए थे. इसी के चलते किसानों ने इस बार बड़ी संख्या में टमाटर की पैदावार की थी. वर्तमान में टमाटर डेढ़ सौ रुपए से भी काम कैरेट पर बिक रहा है. साल 2024 में टमाटर ₹500 कैरेट तक बिक गया था. 

किसानों का दर्द!

सब्जी व्यापारी उत्सव सोलंकी के मुताबिक वर्तमान में सब्जी मंडी में टमाटर की बंपर आवक रही है. टमाटर के दाम काफी निचले स्तर पर चले गए हैं. छोटा टमाटर तो ₹2 किलो तक थोक में बिक रहा है. जबकि एक नंबर क्वालिटी का टमाटर अधिकतम ₹5 किलो तक बिक रहा है.

सब्जी व्यापारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, टमाटर के दाम मांग और पूर्ति के नियम अनुसार कम हैं. वर्तमान में डिमांड से ज्यादा आपूर्ति हो रही है. इसी के चलते किसानों को दाम नहीं मिल पा रहे हैं.

टमाटर की खेती में कितना खर्च आता है?
किसान पवन चौधरी के मुताबिक टमाटर की खेती में यदि कैरेट की बात की जाए तो ₹70 कैरेट का भाड़ा लग जाता है. इसके अलावा टमाटर के बीज से लेकर उसे तोड़ने तक का खर्च ₹80 प्रति कैरेट के हिसाब से आता है. इस प्रकार किसानों को उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है. पवन के मुताबिक अब भविष्य में वह कभी भी काम टमाटर की खेती नहीं करेंगे.

एमपी बीजेपी में कलह! विधायक चिंतामणि मालवीय को शो कॉज नोटिस, सरकार को घेरने पर नाराज थी पार्टी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget