एक्सप्लोरर

एमपी बीजेपी में कलह! विधायक चिंतामणि मालवीय को शो कॉज नोटिस, सरकार को घेरने पर नाराज थी पार्टी

MP News: बीजेपी ने विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था. उन्होंने अपनी सरकार पर आरोप लगाया था कि उज्जैन का किसान डरा हुआ है.

MP Latest News: मध्य प्रदेश बीजेपी ने विधायक चिंतामणि मालवीय के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर शो कॉज नोटिस जारी किया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की ओर से जारी नोटिस में उनसे 7 दिनों के अंदर सफाई पेश करने को कहा गया है. पार्टी ने डॉ. चिंतामणि मालवीय से पूछा है कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए?

मध्य प्रदेश की राजनीति में यह मामला सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं के बीच हलचल मच गई है. फिलहाल, एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है. आपकी गतिविधि की वजह से प्रदेश सरकार और पार्टी की छवि  खराब हो रही है. आपका यह काम अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश के मुताबिक आप 7 दिनों के अंदर इस मसले पर अपना पक्ष रखें कि पार्टी आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही  क्यों ना करें? 

दरअसल, बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय के इस रुख की वहज से पार्टी मध्य प्रदेश में बैकफुट पर आग गई है. साथ ही इस घटना ने पार्टी में अंदरूनी कलह होने के भी संकेत दे दिए हैं. यह मामला बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुका है. यही वजह है कि एमपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चिंतामणि को नोटिस जारी का जवाब मांगा है. 

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था. उन्होंने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया था कि उज्जैन का किसान डरा हुआ है. ऐसा कर उन्होंने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया था. हालांकि, उन्होंने सीएम मोहन यादव का उज्जैन सिंहस्थ के लिए दो हजार करोड़ का बजट अलग से रखने के लिए अभार भी जताया था.  

इसके बावजूद उनके रुख से सरकार की किरकिरी हुई और पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते उन्हें नोटिस दिया है. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget