एक्सप्लोरर

समर वेकेशन का प्लान रखें रेडी! मध्य प्रदेश के कई जिलों में चलने वाली है स्पेशल ट्रेन, जानें कहां होगा हॉल्ट

MP Summer Special Train 2024: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समर वेकेशन पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन उधना से मालदा टाउन के बीच चलेगी, इससे भीड़ से निजात मिलेगी.

MP Summer Special Train: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में समर वेकेशन पर घूमने के लिए निकल रहे हैं. इस दौरान लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, इसकी वजह यह है कि ट्रेन का किराया अन्य ट्रांसपोर्टेशन के मुकाबले सस्ता होता है और सुरक्षित भी होता है. इससे ट्रेन में यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. 

इंडियन रेलवे के जरिये अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सहूलत होगी. यह समर स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन-उधना-मालदा टाउन के मध्य 8-8 ट्रिप स्पेशल ट्रेन शेड्यूल की गई है. 

इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे. यह स्पेशल ट्रेन मध्यप्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन के ठहराव एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती हैं.

समर स्पेशल ट्रेन का फुल शेड्यूल
पश्चिम-मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को मालदा टाउन स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना सुबह 07:20 बजे, कटनी 08:35 बजे, जबलपुर 09:55 बजे, पिपरिया 12:00 बजे, इटारसी 13:30 बजे और मंगलवार को मध्य रात्रि 00:45 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन 12 मई से 30 जून 2024 तक चलेगी.

इसी तरह गाड़ी संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को उधना स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर,  इटारसी रात्रि 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00:02 बजे, जबलपुर 02:30 बजे, कटनी 04:50 बजे, सतना 07:00 बजे और तीसरे दिन गुरुवार मध्य रात्रि 02:55 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुँचेगी. यह ट्रेन 14 मई से 02 जुलाई 2024 तक चलेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
यह गाड़ी रास्ते में यह दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बड़हरवा जंक्शन, साहिबगंज,  कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर,  सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, पालधी, अमलनेर, दोंडाईचा, नंदुरबार, नवापुर, व्यारा एवं चलथान स्टेशनों पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें: 'सुशील मोदी का जाना राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति', CM मोहन-शिवराज और कमलनाथ ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget