एक्सप्लोरर

Railway News: इंदौर-कटरा के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, अब इस दिन चला करेंगी

MP News: इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म बर्थ आखिरी फेरे (28 जून) तक पैक हो गई है,क्योंकि ट्रेन में केवल तीन स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं. 24 मई को जाने वाली ट्रेन के सेकंड एसी में RAC लग गया है.

Indore News: इंदौर-कटरा (श्री माता वैष्णो देवी) के बीच सप्ताह में एक दिन चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन अब मई-जून में हर गुरुवार के बजाय हर बुधवार को चलेगी. इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू हो गया है. सभी श्रेणियों में लोग तेजी से रिजर्वेशन करा रहे हैं. स्लीपर क्लास में 28 जून तक की बुकिंग हो चुकी है यानि की अभी कोई बर्थ खाली नहीं है.

कब से कब तक चलेगी यह समर स्पेशल ट्रेन

कटरा स्पेशल ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 28 जून तक कन्फर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है. ट्रेन की दूसरी श्रेणियों में भी अच्छी संख्या में बुकिंग हुई है. इसमें एसी और दो सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं. ट्रेन में तीन स्लीपर, 12 थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के कोच भी हैं. रेलवे की ओर से तय किए गए टाइम टेबल के अनुसार 09321 इंदौर-कटरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 मई से 28 जून तक इंदौर से हर बुधवार रात 11.30 बजे चलेगी. यह ट्रेन अगली रात 12.30 बजे कटरा पहुंचेगी. 

वापसी में ट्रेन नंबर 09322 कटरा-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कटरा से हर शुक्रवार अलसुबह 3.50 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 7.30 बजे इंदौर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी.

28 जून तक स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म बर्थ नहीं
कटरा स्पेशल ट्रेन में तीन सेकंड एसी कोच लगाए जा रहे हैं. 24 मई को जाने वाली ट्रेन के सेकंड एसी में आरएसी लग गया है. 31 मई को जाने वाली ट्रेन के सेकंड एसी में भी 15-20 बर्थ उपलब्ध हैं. इसी तरह थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में भी अच्छी बुकिंग दर्ज की जा रही है. गर्मी के कारण लोग एसी श्रेणी में ज्यादा बुकिंग करवा रहे हैं. समर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म बर्थ आखिरी फेरे (28 जून) तक पैक हो गई है,क्योंकि ट्रेन में केवल तीन स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

MP Politics: कमलनाथ की 100 फ्री यूनिट बिजली की घोषणा के बाद कितना आएगा बिजली बिल, समझिए पूरी योजना

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget