एक्सप्लोरर

सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर बॉयफ्रेंड राज कुशवाह को शेयर की थी GPS लोकेशन, पुलिस ने खोले कई राज

Raja Raghuvanshi Murder Case: पुलिस जांच में पता चला कि हनीमून पर सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह को लोकेशन भेज रही थी. सोनम और राज के बीच संबंध थे और उन्होंने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.

Raja Raghuvanshi Muder Case: मेघालय के शिलॉन्ग में हुए राजा कुशवाह हत्याकांड में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच में ऐसी कई बातें सामने आ रही हैं, जिसके जरिए यह आशंका मजबूत होती जा रही है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति की हत्या करवाई है. 

इंदौर पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने जानकारी दी है कि अपनी हनीमून ट्रिप के दौरान सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी और हत्या के मास्टरमाइंड राज सिंह कुशवाह को जीपीएस लोकेशन समेत अन्य जानकारी भेज रही थी. यह बात एक सीसीटीव फुटेज से भी कंफर्म होती है, जिसमें वह फोन पर मैसेज करते देखी गई थी.

इंदौर पुलिस ने यह कंफर्म किया है कि सोनम रघुवंशी 21 वर्षीय राज कुशवाह के साथ रिलेशनशिप में थी. उसने पहले ही राजा की हत्या का प्लान बना रखा होगा. राज कुशवाह ने ही राजा को मरवाने के लिए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए थे. 

पुलिस का दावा- प्रेमी के पकड़े जाने से घबराई थी सोनम
शिलॉन्ग के पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने जानकारी दी है कि ऐसा लगता है कि सोनम का एक प्रेमी भी है. मेघालय पुलिस की दो टीमें मध्य प्रदेश में हैं और एक टीम सोनम को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश जा रही है. उसने गाजीपुर में अपने परिवार वालों को फोन कर के बुलाया था, लेकिन यह सब उसने तब किया जब राज कुशवाहा के घर पर पुलिस की रेड पड़ी. 

पुलिस का कहना है कि वह इतने दिन से छुपी हुई थी, बाहर नहीं आई थी, तो उसने 8 जून की रात को ही बाहर आने का फैसला क्यों लिया? यह क्रोनोलॉजी अपने आप में कुछ कहती है. 

जानकारी के लिए बता दें, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. राज कुशवाहा ने पैसे देकर तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया था. आरोप है कि ये तीनों सोनम और राजा की हनीमून ट्रिप के दौरान मेघालय पहुंचे और फिर राजा का कत्ल किया. लोकेशन और बाकी की सारी जानकारी सोनम अपने प्रेमी राज को भेजती थी और फिर राज कुशवाहा फोन के माध्यम से आरोपी हमलावरों को जानकारी देता था. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget