एक्सप्लोरर

MP News: सीधी पेशाबकांड के आरोपी को हाईकोर्ट का NSA से राहत देने से इंकार, बेंच ने बताई खारिज करने की वजह

MP High Court News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सीधी पेशाब कांड में रासुका की कार्रवाई के लिए सबसे उपयुक्त मामला बताया. कोर्ट ने कहा कि इस कृत्य ने मध्य प्रदेश और उसके बाहर के समाज को नाराज कर दिया था.

MP High Court on Sidhi Case: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सीधी जिले के बहुचर्चित आदिवासी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला को एनएसए  (National Security Act 1980) से राहत देने से इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने आरोपी की पत्नी द्वारा दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसके कृत्य से पूरे राज्य में शांति का खतरा पैदा हो गया है. बता दें कि सीधी जिले के आदिवासी पेशाब कांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला अभी जेल में बंद है. 

राज्य शासन ने घटना जागर होने के बाद उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की थी. कलेक्टर द्वारा एनएसए के तहत की गई कार्रवाई को आरोपी ने कोर्ट में चुनौती दिया था. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की युगलपीठ ने कहा कि बंदी के एक व्यक्ति पर पेशाब करने के कृत्य से मध्य प्रदेश और उसके बाहर समाज को क्रोधित कर दिया. इससे कानून हाथ में लेने की आशंका बढ़ गई, राज्य में कानून और व्यवस्था की गिरावट को रोकने के लिए राज्य द्वारा तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत थी. 

रासुका के लिए मामला उपयुक्त
कोर्ट इस बात से संतुष्ट हुआ कि रासुका (NSA) की कार्रवाई के लिए प्रावधानों का सही ढंग से पालन किया गया. कोर्ट की बेंच ने कहा कि यह इस तरह की कार्रवाई का उपयुक्त मामला है, जिस पर हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है. हाईकोर्ट ने अभियोजन की ओर से पेश किए गए रिकॉर्ड से यह भी पाया कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और उसके खिलाफ किसी में रिपोर्ट करने की हिम्मत नहीं थी.

एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने लगाया रासुका
यहां बताते चले कि जुलाई 2023 में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से सीधी पेशाब कांड उजागर हुआ था. इसमें नशे में धुत्त एक युवक सिगरेट पीते हुए एक व्यक्ति पर पेशाब कर रहा था. पुलिस जांच के बाद सामने आया कि यह वीडियो सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र का था. आरोपी की पहचान बीजेपी विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के रूप में हुई. पीड़ित उसी गांव का आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति था. इस घटना से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में व्यापक राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. एसपी सीधी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने प्रवेश शुक्ला पर रासुका के तहत कार्रवाई की. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में होंगे बीजेपी के ये दिग्गज चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget