एक्सप्लोरर

Exclusive: BJP को कम सीटें मिलने पर शिवराज चौहान का बड़ा बयान, दिल्ली में अपनी भूमिका के बारे में भी बताया

Shivraj Singh Chouhan Exclusive: बीजेपी की कम सीटें होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पूरे देश के चुनाव परिणाम को एक साथ देखेंगे तो पाएंगे कि बीजेपी ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया है."

Shivraj Singh Chouhan Exclusive: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में बीजेपी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा. हालांकि, कई ऐसी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जहां से किसी को उम्मीद नहीं थी. बीजेपी, हरियाणा, पंजाब आदि इसका बड़ा उदाहरण हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी की सीटें कम क्यों हुईं, इस पर पार्टी आलाकमान जांच कर रहा है, लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा के जीत हासिल करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा. 

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के अभूतपूर्व जीत मिली है. साल 2014 के चुनाव में 27, फिर लोकसभा चुनाव 2019 में 28 सीटें पाई थीं. इस बार संकल्प था कि सभी 29 सीटों पर कमल खिलाएंगे और इसके लिए पहले दिन से ही नेतृत्व से लेकर संगठन के कार्यकर्ता इस काम में जुट गए थे. 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मध्य प्रदेश के मन में पीएम मोदी हैं. एमपी की जनता के मन में मोदी के लिए श्रद्धा और विश्वास था. विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जनता उनके साथ खड़ी है."

बीजेपी की कम सीटों पर शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया
बीजेपी की कम सीटें होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पूरे देश के चुनाव परिणाम को एक साथ देखेंगे तो पाएंगे कि बीजेपी ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया है. कई राज्यों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. एमपी के साथ दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को लगभग सभी सीटें मिली हैं. ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए का प्रदर्शन भी इस बात का उदाहरण है."

सांसद के तौर पर आ रहा हूं दिल्ली- शिवराज सिंह चौहान
उन्होंने कहा, "इस बार बीजेपी के पास अकेले 240 सीटें हैं. ये समर्थन लगातार तीसरी बार जनता ने दिया है. पीएम मोदी जनता के विश्वास के केंद्र हैं. कहीं कम वोट मिले हैं, तो पार्टी विश्लेषण करेगी. सांसद के तौर पर तो दिल्ली आ ही रहा हूं. बीजेपी का कार्यकर्ता देश के लिए काम करता है. हम आत्म केंद्रित राजनीति नहीं करते हैं."

यह भी पढ़ें: पिता कमलनाथ की सीट पर भी पिछड़ गए नकुलनाथ, जयवर्धन की सीट पर दिग्विजय सिंह का क्या रहा हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget