एक्सप्लोरर

MP Politics: विकास प्राधिकरणों में शिवराज सरकार कर रही है नियुक्तियां, सिंधिया समर्थकों में छाई मायूसी

MP News: धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया परिवार ने अपने कई खास समर्थकों को कांग्रेस से टिकट दिलवाया.ग्वालियर के बाद सिंधिया परिवार का लगाव सबसे ज्यादा उज्जैन से रहा है.

Ujjain News: सियासी दांवपेच के बीच पिछले कई सालों से मध्य प्रदेश के कई विकास प्राधिकरण में नियुक्तियां नहीं हो पा रही थीं. चुनावी साल में सरकार ने एक बार फिर अपने पुराने चेहरों को आगे लाते हुए प्राधिकरण में नियुक्तियां करना शुरू कर दी हैं. हालांकि इन नियुक्तियों से सिंधिया समर्थकों में मायूसी दिखाई दे रही है. वहीं शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की सरकार चुनावी साल में अपने पुराने चेहरों को आगे लाने की कोशिश कर रही है.

कहां कहां बनाए गए हैं विकास प्राधिकरण

शहर के विकास के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, जबलपुर, सिंगरौली, कटनी, अमरकंटक और रतलाम में विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं.इन विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मंडल की नियुक्ति सरकार की ओर से की जाती रही है. लेकिन सियासी दांवपेच के चलते लंबे अरसे से कई शहरों में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी.शिवराज सरकार ने कुछ दिनों पहले इंदौर सहित कुछ अन्य शहरों में प्राधिकरण में नियुक्तियां करते हुए इस बात के संकेत दे दिए थे कि आने वाले समय में और भी विकास प्राधिकरण के पद भरे जाएंगे.इसी कड़ी में सरकार ने उज्जैन संभाग में दो विकास प्राधिकरण की नियुक्ति पत्र जारी किए हैं. उज्जैन में श्याम बंसल को प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं रतलाम में अशोक पोरवाल को प्राधिकरण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है.इन नियुक्तियों से सिंधिया समर्थकों में मायूसी है.सिंधिया समर्थक भी प्राधिकरण अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे. 

सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है उज्जैन

धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया परिवार ने अपने कई खास समर्थकों को कांग्रेस से टिकट दिलवाया.ग्वालियर के बाद सिंधिया परिवार का लगाव सबसे ज्यादा उज्जैन से रहा है. इसलिए यह माना जा रहा था कि उज्जैन में विकास प्राधिकरण की कुर्सी सिंधिया समर्थक नेता को मिल सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बंसल को प्राधिकरण अध्यक्ष बनाकर एक बार फिर शिवराज सरकार ने पुराने चेहरों को आगे लाने की कोशिश की है.इसी तरह रतलाम में भी अशोक पोरवाल को प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया गया है.अशोक पोरवाल को पूर्व महापौर का टिकट दिया गया था लेकिन मंथन के बाद प्रत्याशी बदल दिया गया था. 

कमलनाथ नहीं कर पाए थे नियुक्तियां

प्राधिकरण की नियुक्तियों को लेकर बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी काफी परेशान रही है.कमलनाथ सरकार अपने कार्यकाल के दौरान प्राधिकरण अध्यक्ष उपाध्यक्ष और संचालक मंडल की कुर्सियों को नहीं भर पाई थी.इसके लिए एक दो नहीं बल्कि कई वजह मानी जाती रही है.प्राधिकरण अध्यक्ष की कुर्सी प्रभावशाली होने के साथ-साथ शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण पद है.कांग्रेस में भी कुर्सी के कई दावेदार होने की वजह से कांग्रेस आखरी तक फैसला नहीं ले पाई थी.अब शिवराज सरकार ने भी चुनाव के 6-7 महीने पहले प्राधिकरण में नियुक्ति करना शुरू किया है. 

ये भी पढ़ें

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा है सूरज, 20 शहरों में पारा 40 से ऊपर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget