एक्सप्लोरर

MP News: शिवराज सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने की आत्महत्या, डीएसपी करेंगे मामले की जांच

Shajapur News: शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामला नवविवाहिता का होने की वजह से प्रकरण की जांच एसडीओपी संदीप मालवीय को सौंपी गई है.

शाजापुर: शिवराज सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) की बहू ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस (Polcie) ने पोस्टमार्टम (Postmortem) के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में शाजापुर के एसपी पंकज श्रीवास्तव ने आत्महत्या का प्रकरण होने की वजह इसकी जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंप दी है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है. 

एक दिन पहले ही मायके से लौटी थी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के पुत्र देवराज का 3 साल पहले अकोदिया क्षेत्र में स्थित हड़लाय कलां में रहने वाली सविता परमार के साथ विवाह हुआ था. सविता परमार हाल ही में मायके से ससुराल लौटी थीं. जब वह घर पर अकेली थीं, इस दौरान सविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त देवराज मोहम्मदपुरा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. इसके अलावा मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल में थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी परिवार जन घर पहुंचे. गौरतलब है कि इंदर सिंह परमार शाजापुर जिले के पौचानेर इलाके के रहने वाले हैं. शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामला नवविवाहिता का होने की वजह से प्रकरण की जांच एसडीओपी संदीप मालवीय को सौंपी गई है. आज मृतका के शव का पोस्टमार्टम हुआ है. इसके बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी गई है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी. फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. 

पारिवारिक वजह हो सकती है आत्महत्या कारण

मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है. बताया जाता है कि आत्महत्या के एक दिन पहले ही सविता परमार मायके से ससुराल पहुंची थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सविता का मायका और ससुराल दोनों करीब है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मृतका के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं. उनके बयान सामने आने के बाद आगे कार्रवाई होगी. 

यह भी पढें

Indore News: डीजे वाला बाबू बजा रहा था गाना, पुलिस पर आकर धमाल मचाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Bhopal News: कोरोना की दूसरी लहर में ऑटो एंबुलेंस चलाकर चर्चा में आया शख्स गिरफ्तार, महिला से रेप का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget