एक्सप्लोरर

पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस से की जा रही थी नशीली दवाइयों की तस्करी, शहडोल में 4 आरोपी गिरफ्तार

Shahdol Crime: शहडोल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया एंबुलेंस के जरिए नशे की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एंबुलेंस से कुल 255 नग इंजेक्शन बरामद किए गये है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 108 एम्बुलेंस से नशीले इंजेक्शन की तस्करी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी नशीले इंजेक्शन को भोपाल से ट्रेन के जरिए पड़ोस के जिले उमरिया ले आए थे. इसके बाद यहां से एम्बुलेंस से शहडोल ले जा रहे थे. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था.

शहडोल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एंबुलेंस के जरिए नशे की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एम्बुलेंस से कुल 255 नग इंजेक्शन बरामद किए गये है. नशीले इंजेक्शन के साथ 108 सेवा की एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई है. बता दें शहडोल जिले में नशे का कारोबार करने वाले शातिर लोगों के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं. अब नशे के सौदागर मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस के जरिए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे हैं.

एंबुलेंस से हो रही तस्करी
पुलिस ने बताया कि शहडोल जिले के कल्याणपुर निवासी राहुल शुक्ला, संदीप सोनी और आदित्य उपाध्याय  नशीले इंजेक्शनों की खेप ट्रेन के माध्यम से भोपाल से लेकर शहडोल आ रहे थे. शहडोल स्टेशन पर किसी की नजर उन पर ना पड़े, इसलिए बेहद चालाकी के साथ तस्करी कर रहे थे. तीनों आरोपी नशीले इंजेक्शनों से भरे बैग को लेकर उमरिया जिले के पाली के समीप मुदरिया रेलवे स्टेशन पर ही उतर गए. यहां पर पहले से प्लानिंग के तहत चालक विजय केवट 108 एंबुलेंस लेकर उनका इंतजार कर रहा था. इसके बाद तीनों 108 एंबुलेंस में सवार होकर नशे की खेप को लेकर शहडोल जा रहे थे.

255 नग नशीले इंजेक्शन बरामद 
बताया जा रहा है कि आकाशवाणी के समीप शहडोल पुलिस ने एंबुलेंस रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें से नशीले इंजेक्शनों का जखीरा बरामद हुआ. पुलिस एम्बुलेंस से कुल 255 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. ये इंजेक्शन बिक्री के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित हैं. इस मामले में शहडोल पुलिस ने राहुल शुक्ला, संदीप सोनी और आदित्य उपाध्याय के साथ एम्बुलेंस चालक विजय केवट को गिरफ्तार कर लिया है. जब्त किए इंजेक्शन और एम्बुलेंस की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में ब्लड को बेच रहे थे वार्ड बॉय, अस्पताल प्रबंधन ने लिया कड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट
'सोची समझी साजिश है...', बीवी सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
'सोची समझी साजिश है...', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Manikarnika Ghat: VHP प्रवक्ता का वो बयान जिसे सुन ठहाके लगाने लगा विपक्ष! | Demolition | BJP | SP
Manikarnika Ghat: मणिकर्णिका घाट मामले में SP प्रवक्ता ने सरकार को घेरा | Demolition | BJP | SP
Manikarnika Ghat : 'देश के नेता बिकाऊ हैं..', FIR होने पर भड़के Pappu Yadav | Demolition | BJP | SP
Romana Isar Khan: मणिकर्णिका, मूर्ति और 'महाभारत' | Manikarnika Ghat Demolition | CM Yogi | Akhilesh
Mumbai New Mayor: 'हम होटल पॉलिटिक्स नहीं करते', Sheetal Mhatre का विपक्ष को करारा जवाब |Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट
'सोची समझी साजिश है...', बीवी सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
'सोची समझी साजिश है...', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इकलौता मुगल बादशाह जो भारत छोड़कर भाग गया था, जानें किससे मिली थी हार?
इकलौता मुगल बादशाह जो भारत छोड़कर भाग गया था, जानें किससे मिली थी हार?
26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक, वीडियो वायरल
26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक, वीडियो वायरल
बिना मेहनत ऐसे साफ होगी पानी की टंकी में जमीं काई, रामबाण है ये हैक
बिना मेहनत ऐसे साफ होगी पानी की टंकी में जमीं काई, रामबाण है ये हैक
Embed widget