एक्सप्लोरर

Shahdol News: इलाज के लिए गूगल पर ढूंढा डॉक्टर का नंबर, फिर साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ा दिए 97 हजार

Shahdol Crime News: शहडोल से साइबर क्राइम का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर अपराधियों ने हजारों रुपये की राशि खाते से उड़ा दिया.

Shahdol Fraud Case: अगर आप गूगल पर किसी का मोबाइल नंबर या संपर्क नंबर ढूंढ रहे हैं तो सावधान हो जाइए, ऐसा करने पर आपके साथ धोखधड़ी हो सकती है. इसी तरह का एक मामला शहडोल से सामने आया है.

शहडोल में एक व्यक्ति ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया. गूगल पर मिले नंबर पर जब उसने कॉल किया तो उसके साथ धोखाधड़ी हो गई. 

पीड़ित से रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर 96 हजार 998 रुपये का फ्रॉड किया, हालांकि इस राशि को साइबर सेल शहडोल के जरिये वापस करवा दिया गया है.

डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के नाम पर लूट
शहडोल के कोतवाली थाना अंतर्गत रहने वाले गुलशन जयसिघानी के दादा- दादी को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ रायपुर जाना था. डॉक्टर के पास जाने से पहले उन्होंने अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर (कॉन्टैक्ट नंबर) सर्च किया. गूगल से प्राप्त मोबाइल नंबर पर गुलशन ने कॉल किया. 

कॉल करने पर कहा गया कि डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के के लिए आपको गूगल फॉर्म भरना होगा, अगर आपको गूगल फॉर्म भरने में कोई परेशानी होगी तो आप हमें बताएं. हम आपका गूगल फॉर्म भरवा देंगे. इसके बाद गुलशन के मोबाइल नंबर पर गूगल फॉर्म आ गया. 

साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए 97 हजार
गूगल फॉर्म में आधार नंबर, मोबाइल नंबर सहित नाम और पते की पूरी जानकारी भरवा ली गई. गूगल फॉर्म को सबमिट करते ही इनके पास एक कॉल आया कि डॉक्टर से अपॉइंटमेंट फीस आपको जमा करनी होगी, इसके लिए यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दीजिए. 

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट फीस जमा करने के लिए गूगल पे के जरिए 500 रुपये फीस जमा कर दी गई. फीस जमा करने के बाद ही खाते में 20 हजार और 10 हजार रुपये कटने के लगातार मैसेज आने लगे और बैंक खाते से 96 हजार 998 रुपये कट गए. 

साइबर सेल की सक्रियता से आरोपी नाकाम
गुलशन ने तत्काल बैंक जाकर अपने खाते पर रोक लगाई और पूरे मामले की शिकायत शहडोल के साइबर सेल से की. गुलशन की शिकायत पर साइबर सेल शहडोल ने तत्काल एक्शन लेते हुए संबंधित राशि को खाते में होल्ड करने की कार्रवाई की.

अधिकारियों ने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवेदक की पूरी राशि 96 हजार 998 रुपये वापस कराने की कार्रवाई की. जिससे गुलशन के खाते से साइबर अपराधी पैसा निकालने में नाकाम हो गए और पीड़ित ने राहत की सांस ली. गुलशन ने शहडोल पुलिस की इस कार्रवाई के लिए आभार व्‍यक्‍त किया.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील
शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और तत्काल साइबर सेल को सूचित करें. 

सेक्सटोर्शन, फेक ट्रेडिंग, फेक लोन ऐप और ऑनलाइन गेमिंग संबंधित साइबर अपराधो से बचें. गूगल से किसी संस्था का कॉन्टैक्ट नंबर न सर्च करें बल्कि संस्था की ऑफिशियल आईडी से ही कॉन्टैक्ट नंबर प्राप्त करें.

ये भी पढ़ें: Chhatarpur: बदमाशों ने बाइक का कर्ज चुकाने के लिए बंदूक की नोक पर लूटी बस, 2 घंटे में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
IND vs SA: 13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला
13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
IND vs SA: 13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला
13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला
Rajinikanth Birthday: किस धर्म को फॉलो करते हैं रजनीकांत? जाति और असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप
किस धर्म को फॉलो करते हैं रजनीकांत? जाति और असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को कितनी मिलती है सैलरी, यह 8 वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी?
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को कितनी मिलती है सैलरी, यह 8 वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी?
UPI धोखाधड़ी से बचने का आसान तरीके, इन बातों का रखें ध्यान
UPI धोखाधड़ी से बचने का आसान तरीके, इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget