एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर के SGSITS में सीनियर छात्र ने ली रैगिंग, छह माह के लिए कैंपस से बाहर, इस तरह पकड़ में आया मामला

Indore News: इंदौर में यह रैगिंग का पहला मामला नहीं है.कुछ महीने पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. संयोगितागंज पुलिस ने रैगिंग करने वालों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

इंदौर: एसजीएसआईटीएस कॉलेज में एक बार फिर सीनियर छात्र द्वारा रैगिंग का मामला सामने आया है.एसजीएसआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के मामले में सेकंड ईयर के स्टूडेंट को छह महीने के लिए कॉलेज से बाहर कर दिया है.एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लेते हुए चेतवानी भी दी है कि यदि इसके बाद भी इस तरह की गतिविधियों में पाए गए तो कॉलेज से बाहर कर दिया जाएगा.

कैसे पकड़ में आई घटना

दरअसल तीन दिन पहले इंदौर के श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस (Shri Govindram Seksaria Institute of Technology and Science- SGSITS) में रैगिंग की घटना सामने आई थी.एक सीनियर के निर्देश के बाद एक जैसी ड्रेस पहनकर करीब 15 स्टूडेंट कॉलेज पहुंचे थे.सभी छात्रों ने ब्लैक पैंट और लाइनिंग वाली शर्ट पहनी थी.यही नहीं फॉर्मल जूते और एक जैसी बेल्ट पहने थे. यह स्टूडेंट फॉर्मल ड्रेस कोड में थे.एक साथ इतने छात्रों को एक जैसी ड्रेस में देखने के बाद शिक्षकों को शक हुआ. उन्होंने छात्रों से पूछताछ की. इसमें रैंगिंग का खुलासा हुआ. छात्रों ने बताया कि वो एक जैसे कपड़े अपनी मर्जी से पहनकर नहीं आए हैं. छात्रों ने बताया कि सीनियर छात्र उन्हें अपने कमरों में बुलाकर टास्क देते हैं.टास्क पूरा नहीं करने वाले स्टूडेंट को सात दिन तक एक जैसी ड्रेस पहनना पड़ती है.जबकि कॉलेज द्वारा कोई ड्रेस कोड स्टूडेंट के लिए लागू नहीं किया गया है. 

कॉलेज प्रबंधन की कार्रवाई

वहीं इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों से बातचीत करने के साथ ही शिक्षकों ने उनके मोबाइल की भी जांच की. इस दौरान कुछ छात्र ने सीनियर छात्र प्रथुराज शर्मा पर रैगिंग का आरोप लगाया.प्रथुराज सेकंड ईयर में पढ़ता है.मामला कॉलेज के डायरेक्टर तक पहुंचा. इसके बाद सीनियर स्टूडेंट को नोटिस जारी कर एंटी रैंगिंग कमेटी को जांच सौंपी गई.

SGSITS के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश सक्सेना ने बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी ने मंगलवार को रैगिंग से पीड़ित छात्रों के बयान लिए. इसके बाद देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट के आधार पर दोषी सीनियर स्टूडेंट प्रथुराज शर्मा को छह महीने के लिए कॉलेज से बाहर किया गया है.उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र को इस बात की चेतावनी दी गई है कि यदि इसके बाद भी उनसे अनुशासनहीनता की तो उसे कॉलेज से बाहर कर दिया जाएगा. 

इंदौर में यह रैगिंग का पहला मामला नहीं है. अभी कुछ महीने पहले ही इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी रैगिंग का मामला सामने आया था. इसमें संयोगितागंज पुलिस ने रैगिंग करने वालो छात्रों को बेनकाब कर कार्रवाई की थी.

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi की राम से तुलना करने पर भड़के Narottam Mishra, सलमान खुर्शीद पर तंज कसते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget