एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi की राम से तुलना करने पर भड़के Narottam Mishra, सलमान खुर्शीद पर तंज कसते हुए कही ये बात

Indore: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, 'नर की तुलना नारायण से कभी नहीं करनी चाहिए. नारायण अलग बात हैं नर अलग बात है.'

Indore News: मध्य प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल के नेता लगातार एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने एक बार फिर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर तंज कसा है.

दरअसल, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक दिन के प्रवास पर इंदौर आए, जहां पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा में कड़ाके की ठंड में भी टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता बताएं कि ठंड का मौसम आ गया है.'

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा

वहीं मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और G20 सम्मेलन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'शहर में होने वाले कार्यक्रम इंदौर ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे. इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन सम्मेलन के अलावा ग्लोबल समिट G20 (Global Summit G20) सम्मेलन सहित खेलों इंडिया गेम (Khelo India Games) भी होने वाले हैं. साथ ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मिलित होंगे जो देश सहित प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा इंदौर पलक बिछाकर अभिनंदन करने को तैयार है.'

 नरोत्तम मिश्रा बोले-नर की तुलना नारायण से कभी नहीं करनी चाहिए

वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी पर दिए हुए बयान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा "नर की तुलना नारायण से कभी नहीं करनी चाहिए. नारायण अलग बात हैं नर अलग बात है. एक वो भगवान राम थे जिन्होंने अपने पिता की बात पर 14 वर्ष के लिए राजपाठ त्याग दिया और एक वो (राहुल गांधी) हैं जो सेना पर सवाल उठाते हैं. रोज भारत माता के ऊपर सवाल उठाते हैं. सर्जिकल स्ट्राइक हो तो सेना पर सवाल एयर स्ट्राइक हो तो सेना पर सवाल. भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह बोलने वालों से पहले मिलने जाते हैं. चीन ने हमारी सेना की पिटाई कर दी ऐसा बोलने वाले की तुलना नारायण से करना मैं ठीक नही मानता."

MP News: संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget