एक्सप्लोरर

Sehore News: अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रमुख शासक बनाने की मांग, सरपंच उम्मीदवारों ने सौंपा ज्ञापन

Sehore News: सीहोर में सरपंच उम्मीदवारों ने प्रधानों को वापस चार्ज देने के मामले में विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रमुख शासक बनाए जाने की मांग की. 

Sehore News: सीहोर में आज सरपंच उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन कलेक्टर डॉ चंद्रमोहन ठाकुर और क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग में पहुंचे विधायक सुदेश राय को दिया. सरपंच उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानों को वापस चार्ज देने के मामले में विरोध दर्ज कराया है. जनपद पंचायत सीहोर में आनेवाली सौ से अधिक ग्राम पंचायतों के सरपंच उम्मीदवारों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रमुख शासक बनाए जाने की मांग की. 

प्रधानों को चार्ज देने पर उम्मीदवार समर्थकों के साथ पक्षपात

सरपंच पद के उम्मीदवारों ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में विकट स्थितियों पैदा हो गई है. वर्तमान सरपंचों के समर्थक और सरपंच उम्मीदवारों के समर्थकों में मनमुटाव अब विवाद का रूप लेने लगा है. एैसे हालात में प्रधान बने पूर्व सरपंचों की तरफ से प्रधानों को वापस जार्च देने की मांग की जा रही है. अगर प्रधानों को वापस सरपंच के अधिकार प्रदान किए जाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. सरपंच उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एक ग्राम पंचायत से लगभाग 5 सदस्य निवार्चन के उम्मीदवार थे.

अधिकारियों को बनाया जाए ग्राम पंचायतों का प्रमुख शासक

उनके समर्थन में अनेक ग्रामीण खुलकर आ गए. अब वर्तमान में अगर प्रधानों को चार्ज दे दिया जाता है तो उम्मीदवारों का साथ देनेवाले ग्रामीणों के साथ पक्षपात किया जाएगा. प्रधानों की तरफ से जानबूझकर ऐसे ग्रामीणों को सरकारी योजनों का लाभ नहीं दिया जाएगा. शासन की योजनाओं के लाभ से हजारों लोग वंचित रहेंगे. गांवों में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो और पात्र ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे इस के लिए ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रधान का कार्यभार दिया जाए. 

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विनय सिंह दांगी, महेश, निकेश मेवाड़ा, राय सिंह मेवाडा, इकबाल खां, मोहनलाल, राजेंद्र कैलाश, कैलाश दांगी, भगवत सिंह, राकेश मेवाड़ा, संतोष सहित बिजोरी, राजू खेड़ी, सेमला दांगी, जमुनिया, बराड़ी कला, अतरालिया, दोराहा, पाटन, झारखेड़ा सोनकच्छ, खाई खेड़ा, बैरागढ़ खुमान, चरनाल, छतरपुरा ,धनखेड़ी, निपानिया, अहमदपुर, चरनाल, चांदबड़, जागीर, दूरगांव, बलिया के सरपंच उम्मीदवार शामिल रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget