एक्सप्लोरर

MP: उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को ट्रैक्टर से गिराया, दो पक्षों में पथराव, जांच में जुटी पुलिस

Ujjain News: उज्जैन के माकडोन के मंडी गेट पर लगाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से गिरा दिया. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले के माकडोन में महापुरुषों की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ. इस दौरान बुधवार (24 जनवरी) की रात को लगाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की प्रतिमा को ट्रैक्टर से गिरा दिया गया. यहां पर कुछ लोग डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा लगाना चाहते थे.

जानकारी के अनुसार माकडोन के मंडी गेट पर प्रतिमा लगाने का विवाद लंबे समय से चल रहा था. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है. मौके पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है.  इसके अलावा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. 

बता दें घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों का एक समूह ट्रैक्टर की मदद से खींच कर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को गिराते दिख रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह चाहते थे कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जगह उस स्थान पर डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा वहां स्थापित की जाए. उन्होंने आगे बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को बुधवार देर रात माकड़ोन बस स्टैंड के निकट एक स्थल पर स्थापित की गई थी.

माकड़ोन इलाके में पुलिस टीम तैनात की गई है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नितेश भार्गव ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि वह पूछताछ कर रहे हैं कि प्रतिमा कब स्थापित की गई थी. उन्होंने कहा कि जांच जारी है जिसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी. यह पूछे जाने पर कि पथराव में कितने लोग घायल हुए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने हमें इसकी सूचना नहीं दी है. नितेश भार्गव ने कहा अतिरिक्त पुलिस टीम तैनात की गई है. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. हमने माकड़ोन इलाके में दो समुदायों के सदस्यों द्वारा फेंके गए पत्थरों को मौके से हटा दिया है. उन्होंने कहा कि अब तक निषेधाज्ञा नहीं लगाई गई है.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल में कम नहीं हो रहा कुत्तों का आतंक, हफ्ते भर में 667 लोगों ने की शिकायत, 2 मासूमों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget