एक्सप्लोरर

8 साल से लापता मानसिंह पटेल, जानकारी देने वाले को मिलेंगे 30 हजार, SIT देगी इनाम

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले मानसिंह पटेल 8 साल पहले गुमशुदा हो गए. सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी गठित की, जिसने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Missing Man Singh Patel Case: मध्य प्रदेश के बेहद चर्चित मानसिंह पटेल की गुमशुदगी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी गठित की गई, जिसने अपना काम शुरू कर दिया है. एसआईटी ने सुराग देने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. 'SIT Sagar MP Police' के नाम से बनाए गए सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जनता से जानकारी देने की अपील की गई है.

यह मामला मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत से जुड़ा है. एसआईटी ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें गोविंद राजपूत का नाम शिकायत में लिखा गया है. 

यह लिखा सूचना में
पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा गया है, "गुमशुदा की तलाश". सागर के सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 203/2024, धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है. लापता व्यक्ति मान सिंह पटेल, उम्र 68 वर्ष, शिव विहार कॉलोनी, तिली वार्ड, सागर के निवासी हैं. 

मान सिंह पटेल का हुलिया: रंग गेहुंआ, चेहरा अंडाकार, ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच, बाई आंख छोटी और पुतली सफेद है. गुमशुदगी के समय वह सफेद टी-शर्ट और काला पैंट पहने हुए थे. उन्हें 22 अगस्त 2016 से लापता बताया गया है. गुमशुदा की सूचना देने पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. 

पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी है, तो वह मोबाइल नंबर 7587635602 या एसआईटी के सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से जानकारी साझा कर सकता है. इसके अलावा, एसआईटी ने SIT Sagar MP Police के नाम से व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर भी सूचना जारी की है.

8 साल से लापता हैं मान सिंह 
मान सिंह पटेल साल 2016 में लापता हो गए थे. उनके बेटे सीताराम ने आरोप लगाया था कि एक जमीन विवाद के चलते तत्कालीन कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत समेत अन्य लोगों ने उनके पिता को गायब कराया. इस मामले में सीताराम ने सागर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया. 

इसके बाद ओबीसी महासभा और अन्य की दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे. इसके लिए गठित एसआईटी ने 22 अगस्त को सिविल लाइन थाना में दर्ज गुमशुदगी के केस को नए सिरे से दर्ज कराया है. इसमें मानसिंह पटेल के गायब होने में धारा 365 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नाम का उल्लेख है. 

(सागर से विनोद आर्य की रिपोर्ट.)

यह भी पढ़ें: MP Protest: बुधनी में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया प्रदर्शन, जानिए क्या हैं मांगें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget