एक्सप्लोरर

MP Protest: बुधनी में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया प्रदर्शन, जानिए क्या हैं मांगें?

MP News: सीहोर जिले के भैरूंदा में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया. किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे.

MP Farmers Protest: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 16 साल में पहली बार किसान सरकार के खिलाफ मुखर हुए हैं. सोमवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरुंदा में किसानों ने रैली निकाली. इस दौरान करीब हजारों ट्रैक्टर लेकर रैली में शामिल हुए. इस दौरान किसानों ने सोयाबीन के भाव 6000 करने की मांग की.

संयुक्त किसान मोर्चा के मार्गदर्शन एवं किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में सीहोर जिले के भैरूंदा में किसानों ने ट्रैक्टर यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया. अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा.

ज्ञापन देने के पहले भैरूंदा और रेहटी तहसील के गांव-गांव से किसान ट्रैक्टर लेकर भैरूंदा में एकत्रित हुए, यहां पर मंडी प्रांगण में किसान स्वराज संगठन द्वारा सभा का आयोजन भी किया गया. इस दौरान संगठन के पदाधिकारी ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से अपील की व मांगों पर विचार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

किसानों ने की यह मांग
प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि सोयाबीन 6 हजार रुपये, गेहूं 3000 रुपये, धान 3100 रुपये, मक्का 2500 प्रति क्विंटल करने सहित किसानों की विभिन्न मांग शामिल है.

किसान स्वराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाट ने बताया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य देने सहित भैरूंदा के पास बनने वाली मंडी का कार्य शुरू करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, इसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर किसान शामिल हुए.

भैरुंदा में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में शामिल महागांव के किसान शुभम पटेल ने बताया गया कि इस किसान रैली में कम से कम 2000 ट्रैक्टर शामिल हुए हैं. किसानों द्वारा सोयाबीन के भाव 6000 करने की मांग की जा रही है. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि सोयाबीन के भाव 6000 से ऊपर करें, क्योंकि जो भाव आज बाजार में चल रहा है उस भाव में हमारी लागत भी नहीं निकलती है.

कुमनताल के किसान राजेन्द्र मीणा ने बताया कि किसानों द्वारा ये ट्रैक्टर रैली राला मंडी से सीहोर नाके से तहसील तक निकाली गई. बता दें कि कांग्रेस द्वारा भी किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल और सोयाबीन 6000 करने की मांग की जा रही है. बता दें सप्ताह भर पहले कांग्रेस ने यहां किसानों की मांगों को लेकर रैली निकाली थी, जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें: jodhpur Fraud: जोधपुर में महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 6 लाख की ठगी, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget