एक्सप्लोरर

Road Safety Series: इंदौर में होगा क्रिकेटरों का महामुकाबला, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा समेत ये दिग्गज बिखेरेंगे जलवा

Indore News: सीरीज का पहला मैच 17 सितंबर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूक करना है.

Indore News: क्रिकेट के दीवानों के लिए एक खुशखबरी है. क्रिकेट की दुनिया में सैंकड़ों कीर्तिमान स्थापित करने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और  ब्रायन लारा देवी अहिल्याबाई होलकर की नगरी इंदौर में एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाते नजर आएंगे. दरअसल 17 सिंतबर से रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज होने जा रही है. इसमें सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायल लारा इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते नजर आएंगे.

100 टेस्ट क्लब के 9 क्रिकेटर होंगे शामिल
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 17  से 19 सितंबर यानी तीन दिनों तक क्रिकेट का रोमांच उफान पर रहेगा. यहां रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत 8 टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 2 मैच सन लाइट में तो 3 मैच फ्लड लाइट में खेले जाएंगे. इस सीरीज की खास बात यह होगी कि यहां दर्शकों को हंड्रेड टेस्ट क्लब के 9 खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा.

सीरीज में 8 टीमें लेंगी हिस्सा
सीरीज का पहला मैच 17 सितंबर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच इसी  स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. बता दें कि 8 टीमें तीन दिन में 5 मैच खेलेंगी, इसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा सहित 15 से ज्यादा स्टार क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें से 9 क्रिकेटर ऐसे होंगे जिन्होंने  100 से अधिक टैस्ट मैच खेले हैं.

इंदौरवासी बेसब्री से कर रहे सीरीज का इंतजार
इंदौरवासी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों ने बीते कई वर्षों से जिन खिलाड़ियों को मैदान पर नहीं देखा है, उनमें से ज्यादातर क्रिकेटर इस सीरीज में दिखाई देंगे. सीरीज में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली जैसे दिग्गज मैदान पर दिखाई देंगे. वहीं सीरीज 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट, हरभजन सिंह- 103, रॉस टेलर- 112,  ब्रायन लारा- 131, मखाया नतिनी-101, इयान बैल-118, चमिंडा वास-111 और सनथ जयसूर्या-110 शामिल हैं

और कौन-कौनसे स्टार खिलाड़ी दिखेंगे मैदान पर 
इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रेना, आस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन, एलेक्स डूलन, ब्रैड हैडिन, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रेट ली और कैमरून व्हाइट, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, डेंजा हयात, देवेंद्र बिशू, जेरोम टेलर और डैरेन पॉवेल, इंग्लैंड के इयान बेल, निक कॉम्पटन, फिल मस्टर्ड, डैरेन मैडी, रिक्की क्लार्क, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, जेसन स्पाइस, स्कॉट स्टायरिस, शेन बॉन्ड और क्रेग मैकमिलन, बांग्लादेश के शहादत हुसैन, अब्दुर रज्जाक, आलमगीर कबीर तुषार, श्रीलंका के टीएम दिलशान, असेला गुणरत्ने, सनथ जयसूर्या, चमिंडा वास, थिसारा परेरा, साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, लांस क्लूजनर और मखाया नतिनी दिखाई देंगे. बता दें कि रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरुक करना है.

यह भी पढ़ें:

Billabong School Case: भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम से 'गंदी हरकत' के बाद एक्शन में CM शिवराज, दिए ये निर्देश

MP News: खंडवा के गोदाम में छापेमारी में मिले हाथी दांत के पाउडर समेत प्रतिबंधित सामग्री, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget