एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: एमपी से अयोध्या भेजे गए 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव ने बताया प्रदेश से राम मंदिर का कैसे है अटूट नाता?

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एमपी के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में राहगीरी में हिस्सा भी लिया. उन्होंने अयोध्या में राम भक्तों के लिए 5 लाख लड्डू का प्रसाद भी भेजा.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में पूरे देशभर में उत्सव का माहौल है. तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. इस बीच मध्या प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम राहगीरी में हिस्सा लिया. उन्होंने इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि भगवान राम का गर्भगृह में प्रवेश ऐतिहासिक पल है. अयोध्या और भगवान श्री राम से धार्मिक नगरी उज्जैन का गहरा नाता रहा है. धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार को श्री राम राहगीरी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिस्सा लिया.

इस मौके पर उन्होंने मंच पर भगवान श्री राम के भजन भी सुनाए. मोहन यादव ने राहगीरी के दौरान घुड़सवारी भी की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर पैदल घूमना, व्यायाम करना बेहद जरूरी है. राहगीरी के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम मंदिर के बारे में कहा कि उज्जैन से भगवान श्री राम और अयोध्या का अटूट नाता रहा है. उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने 2000 साल पहले अयोध्या के राम मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था. यह इतिहास के पन्नों पर दर्ज है. आज एक बार फिर गौरवशाली पल आ रहा है, जब भगवान श्री राम गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं.

उज्जैन से भेजे गए 5 लाख लड्डू

मध्य प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर उज्जैन से महाकालेश्वर मंदिर समिति ने अयोध्या में आने वाले राम भक्तों के लिए 5 लाख लड्डू का प्रसाद भेजा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कई ऐसे वृतांत है, जहां पर भगवान श्री राम के साथ उज्जैन का नाम जुड़ा है. वनवास के दौरान भी वह उज्जैन आए थे. उन्होंने भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद भी लिया था. अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर का कल शिलान्यास और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है.

जिसको लेकर पूरे देशभर में तैयारियां तेज है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि लगभग 500 साल बाद रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे. इस पल का साक्षी बनने के लिए लोग बहुत ही उत्साहित हैं. राजनेताओं से लेकर आम व्यक्ति तक राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अपना योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस बीच एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी अयोध्या में आए श्रद्धालुओं के लिए 5 लाख लड्डू का प्रसाद भेजा है और साथ ही उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में राम राहगीरी में हिस्सा भी लिया. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम उत्सव के लिए इंदौर तैयार, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया राम मंदिर की प्रतिकृति के साथ जगह-जगह बने सेल्फी प्वाइंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget