एक्सप्लोरर

MP News : जिस गांव में सीएम शिवराज ने दलित के घर खाया बेर, उसी गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका, एसपी-कलेक्टर ने करवाई शादी

MP: दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर दबंगों की चेतावनी पाकर एसपी-कलेक्टर सक्रिय हुए. उन्होंने भारी सुरक्षा में दलित की बारात निकलवाई और शादी को संपन्न करवाया. दूल्हा-दुल्हन भी पुलिस सुरक्षा में विदा हुए.

Rajgarh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दलित दूल्हे की बारात में हंगामा हो गया. दलित दूल्हा घोड़ी पर बारात निकालना चाहता था. गांव के दबंगों ने उसे धमकी दी थी कि वह घोड़ी पर बारात नहीं निकाल सकता. मामला बढ़ता देख बारात की 8 गाड़ियां वापस लौट गईं. इस बात की खबर लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचे. इस दलित दुल्हे की शादी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराई गई. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह वहीं गांव है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दलित के घर बेर खाए थे. 

घोड़ी पर चढ़ने पर दी थी चेतावनी

यह मामला पिपलिया कलां गांव का है. गांव में दबंग समुदाय के लोगों ने दूल्हे के घोड़ी पर बारात नहीं निकालने की चेतावनी दी थी. इसके बाद तोड़फोड़ के डर से बारात में शामिल 8 गाडियां वापस लौट गईं. इस मामले को बढ़ता देख छापीहेड़ा जीरापुर से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा. मामले की जानकारी पाकर एसपी प्रदीप शर्मा और कलेक्टर हर्ष दीक्षित भी वहां पहुंचे. एसपी के निर्देश पर दूल्हे राहुल मेघवाल निवासी पाटन खुर्द को पुलिस अपनी गाड़ी में बिठाकर दुल्हन के गांव पहुंचे. 

लड़की के गांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर,एसडीएम,एसडीओपी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दलित दूल्हे की बारात निकाली गई और शादी की रस्मे संपन्न करवाई गईं. शादी के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन को अपनी सुरक्षा में छापीहेड़ा तक पहुंचाया. शादी सम्पन्न होने तक पुलिस बल पिपलिया कलां गांव में तैनात रहा.

पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी

पुलिस ने दलित की शादी में रुकावट डालने सहित बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मामले में करीब 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जीरापुर थाना प्रभारी प्रभात गोड ने सोमवार सुबह 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. 

यह भी पढ़ें-

MP News: चार महीने बाद जिन नगर निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है वहां भी होंगे चुनाव, जानिए किन जिलों में हैं ऐसे निकाय

Bhopal News: भोपाल में धर्मांतरण की घटना के बाद सक्रिय हुई सरकार, मिशनरी स्कूलों पर नजर रखने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget