एक्सप्लोरर

Bhopal News: भोपाल में धर्मांतरण की घटना के बाद सक्रिय हुई सरकार, मिशनरी स्कूलों पर नजर रखने के दिए निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में जितने भी मिशनरी स्कूल हैं, उनके अंदर इस तरह की गतिविधियां तो नहीं हो रही हैं. इसके लिए हमने इंटेलिजेंस को नजर रखने को कहा है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण की घटना के बाद प्रदेश में संचालित सभी मिशनरी स्कूल सरकार की रडार पर आ गए हैं. भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल की घटना को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का सोमवार को बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी गई है. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में जितने भी मिशनरी स्कूल हैं, उनके अंदर इस तरह की गतिविधियां तो नहीं हो रही हैं. इसके लिए हमने इंटेलिजेंस को नजर रखने को कहा है.

भोपाल के किस स्कूल पर हुई कार्रवाई

प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. जहां ईसाई समाज की तरफ से संचालित क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में हिंदू समाज के गरीब तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. इसमें हिंदू समाज की कई महिलाएं और पुरुष उस स्कूल में संदिग्ध गतिविधि करते पाए गए हैं. इनके अलावा स्कूल के संचालक हिंदू धर्म के विरोधी भाषण देते हुए पाए गए. स्कूल के संचालक मैनिस मैथ्यूज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

सूचना के आधार पर बैरागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेड मारी. इस दौरान स्कूल में शैक्षणिक कार्यों के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं. स्कूल का संचालक हिंदू धर्म के विरोध में भाषण देते हुए पाया गया. इसके साथ ही कई ऐसी पुस्तकें भी मिली हैं, जिनमें हिन्दू धर्म के बारे में घृणा फैलाने का कार्य किया जा रहा था. इसके साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के साथ हनुमान चालीसा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने का जिक्र हुआ है. बैरागढ़ पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर वहां के लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले गई. 

पुलिस ने इन लोगों को बनाया आरोपी

आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंच कर स्कूल का घेराव भी किया. उन्होंने वहां सब कुछ देखा और सबूत के रूप में वीडियो भी बनाया. स्थानीय बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आए और कमिश्नर से बात कर के एफआईआर की मांग की है. बैरागढ़ थाना पुलिस ने धारा 153 के तहत राजेश मालवीय, रितिका मालवीय, कामिनी जॉन, पोल पौलुस को आरोपी बनाया है. स्कूल संचालक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें

MP Covid Update: कोरोना का टीका लगवाने में आगे हैं मध्य प्रदेश के लोग, अब तक इतने लोगों को लग चुका है टीका

Ratlam News: कटा हुआ गोवंश पाए जाने के बाद हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget