एक्सप्लोरर

भगवान महाकाल का आर्शीवाद लेने उज्जैन पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए दौरे से जुड़ी पूरी डिटेल

Droupadi Murmu Ujjain Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन के दौरे पर रहेंगी. उज्जैन प्रशासन ने दौरे की पुष्टि की है. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है.

President Ujjain Visit: भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) उज्जैन आ रही हैं. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 19 सितंबर को उज्जैन दौरा तय हो गया है. उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान राष्ट्रपति भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकालेश्वर मंदिर भी जाएंगी. इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई वीआईपी मौजूद रहेंगे.

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति का अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है. राष्ट्रपति कार्यालय से कार्यक्रम आने की प्रतीक्षा की जा रही है. हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा तय हो गया है. 19 सितंबर को भगवान महाकाल के दरबार में जाने वाली हैं. महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भी बयान आया है. प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि मंदिर की परंपरा अनुसार 4:30 बजे से पहले जल और दूध का अभिषेक हो सकता है. 4:30 बजे के बाद भगवान महाकाल का श्रृंगार शुरू हो जाता है. उसके बाद संध्याकालीन और शयन आरती होती है. उन्होंने बताया कि सुबह भस्म आरती के बाद से जलाभिषेक शुरू हो जाता है.

सीएम मोहन यादव के घर भी जा सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

महाकालेश्वर मंदिर में महामंडलेश्वर, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के लिए गर्भगृह में जाने का प्रोटोकॉल है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि 4:30 बजे से पहले पहुंचने पर राष्ट्रपति का जलाभिषेक और दूध अभिषेक पूजन हो जाएगा. कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के घर भी राष्ट्रपति जा सकती हैं. राष्ट्रपति मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय पूनम चंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकती हैं. अभी राष्ट्रपति कार्यालय से पूरा कार्यक्रम आने का प्रशासन को इंतजार है. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए उज्जैन प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बाद तैयारियों में और तेजी आयेगी. 

ये भी पढ़ें-

कनकधाम आश्रम के 90 लाख रुपये फ्रॉड कर बैंक से निकाले, पुलिस को साध्वी की तलाश, रखा ईनाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget