एक्सप्लोरर

'विश्व में फिर लहराया भारत का परचम', CM मोहन यादव ने गोल्ड मेडल जीतने पर नितेश कुमार को दी बधाई

Paris Paralympics: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर नितेश कुमार को बधाई दी.

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिला है. नितेश कुमार ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इससे पहले, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था. पेरिस पैरालंपिक में भारत का जलवा बरकरार है. नितेश कुमार ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है. भारत का नाम रोशन करने वाले नितेश कुमार को बधाई मिल रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नितेश कुमार की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नितेश कुमार जी ने मेंस सिंगल्स बैडमिंटन एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है. इस अप्रतिम सफलता पर आपको हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं. आपकी लगन और समर्पण खेल जगत के युवाओं के लिए अनुकरणीय है. हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है." 

पेरिस पैरालंपिक ने नितेश कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

बता दें कि नितेश कुमार ने सोमवार को पुरुष सिंगल्स एसएल3 श्रेणी के बैडमिंटन फाइनल में प्रतिद्वंदी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथल को कड़े मुकाबले में 21-14, 18-21, 23-21 से हराया. मैच ला चैपल एरिना कोर्ट 1 पर खेला गया था. अवनि लेखरा के बाद, 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है. इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत का कुल नौवां पदक है. मेडल में दो गोल्ड, तीन रजत और चार कांस्य शामिल हैं.

पहला गेम 21-14 से जीतने के बाद, हालांकि नितेश को नेट पर नियंत्रण बनाए रखने में मुश्किलें आई थी. इससे पहले, नितेश ने बेथल को दस मैचों में कभी नहीं हराया था, लेकिन इस बार उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की. दूसरी ओर, ब्रिटिश पैरा-शटलर बेथल के लिए यह एक बार फिर दिल टूटने वाला पल था, क्योंकि 2020 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भी उन्हें भारत के प्रमोद भगत से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. उस समय बेथल भगत से सीधे दो गेम में हार गए थे और इस बार कड़ी टक्कर देने के बावजूद उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. 

नितेश ने लगातार अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने ग्रुप ए में तीन लगातार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. एसएल3 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के एक तरफ की मूवमेंट पर थोड़ा असर होता है, या दोनों पैरों में परेशानी होती है, या जिनके अंग नहीं होते. हालांकि वे सभी तरह के शॉट मार सकते हैं, लेकिन कोर्ट पर उनकी मूवमेंट सीमित ही होती है. 

नितेश आईआईटी मंडी के स्नातक हैं. उन्होंने 2009 में विशाखापट्टनम में एक ट्रेन दुर्घटना में अपना पैर गंवाने के बाद आईआईटी में रहते हुए पैरा-बैडमिंटन खेलना शुरू किया था. पिछले दो साल से वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं. इस साल की शुरुआत में, उन्होंने 2024 बीडब्ल्यूएफ पैरा-बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था. 

ये भी पढ़ें-

इंदौर के होटल में अमेरिकी प्रोफेसर की मौत, रात का खाना खाकर सोए, सुबह लाश देख मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget