एक्सप्लोरर

NEET रिजल्ट विवाद के बीच NTA चेयरमैन प्रदीप जोशी पर RTI में बड़ा खुलासा, क्या BJP-RSS से है पुराना रिश्ता?

NEET Paper Leak: नीट मामले के बीच NTA के चेयरमैन डॉ प्रदीप जोशी शक के घेरे में हैं. उनसे जुड़े एक RTI दस्तावेज में बड़ा खुलासा हुआ है. साथ ही उनकी नियुक्ति पर दिग्विजय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं.

NEET UG Result 2024: नीट-यूजी परीक्षा 2024 रिजल्ट विवाद के बीच के एनटीए पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. एनटीए चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप जोशी को जांच कमेटी का प्रमुख बनाया गया है, लेकिन आरटीआई के गोपनीय दस्तावेज सामने आए हैं. इसमें एनटीए के प्रमुख रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. जोशी का संघ परिवार और बीजेपी के दिग्गज नेताओं से संबंध और बड़े पद पाने के आरोप भी लग चुका है. इस नियुक्ति पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं. 

आरटीआई की जानकारी के मुताबिक एनटीए चेयरमैन डॉ. प्रदीप जोशी डॉ. मुरली जोशी संघ लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ पीएससी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. छत्तीसगढ़ से पहले 2006 में एमपीपीएससी अध्यक्ष थे. गोपनीय दस्तावेज के मुताबिक उनकी नियुक्ति संघ के एक पदाधिकारी की सिफारिश पर हुई थी. आठ साल बाद यानी साल 2014 में आरटीआई के जरिए जानकारी के हवाले से दावा किया गया कि उनकी इस नियुक्ति के लिए आरएसएस के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रचारक विनोद ने सिफारिश की थी.
 
RTI जानकारी से हुआ खुलासा
भोपाल में आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे को उनके आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी गई थी. इतना ही नहीं तत्कालीन आईजी कानून और व्यवस्था एके सोनी द्वारा हस्ताक्षरित गोपनीय रिपोर्ट की एक प्रति भी दी गई थी. इसके मुताबिक 8 जून 2006 की रिपोर्ट में कहा गया था कि डॉ. जोशी बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े रहे हैं.

जोशी मई 2000 से 12 जून 2006 तक जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रबंधन अध्ययन संकाय के प्रोफेसर, प्रमुख और डीन हुआ करते थे. इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद फिर उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का भी अध्यक्ष बनाया गया. जिसके बाद जोशी संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य फिर बाद में अध्यक्ष भी बनाए गए. 

आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने बातचीत में बताया कि मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में घोटाले करीब 15 साल पहले हो रहे थे. हमने 2014 में मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में जो घोटाले थे और उसी वक्त व्यापम घोटाला हुआ था उसे भी उजागर किया था. हमने पीएससी का पेपर लीक कैसे हुआ इसका कनेक्शन किससे था ये जानकारी ली. उस समय पीएससी के चेयरमैन प्रदीप जोशी थे. मुरली मनोहर जोशी और अटल बिहारी वाजपेयी से उनके संबंध थे. वो जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एचओडी थे, उस दौरान गडबड़ी हुई थी.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी उठाए सवाल
प्रदीप जोशी की नियुक्ति पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदीप जोशी जब एमपीपीएससी अध्यक्ष बने तो यहां परीक्षाओं में गड़बड़ी होनी शुरू हुई. पेपर लीक हुआ, छत्तीसगढ़ गए तो वहां पेपर लीक हुआ. यूपीएससी गए तो वहां शिकायतें आने लगी. अब जोशी एनटीए चेयरमैन हैं. बीजेपी ऐसे ही लोगों को चुनती है जो खाएं, खिलाएं और मनमर्जी से अपना काम करें. 

एचआरडी मिनिस्टर ने एनटीए चैयरमैन से कुछ नहीं कहा, आप इस्तीफा मत दीजिए कम से कम उनसे इस्तीफा ले लीजिए, लेकिन मिली भगत है. जब मैं मुख्यमंत्री था तो राज्यपाल भाई महावीर ने प्रदीप जोशी को योग्यता न होने के बावजूद जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बना दिया. हमने विरोध किया, लेकिन केंद्र में बीजेपी सरकार थी अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे इसलिए कुछ नहीं हो सका.

ये भी पढ़े : नर्मदापुरम कलेक्टर के आदेश पर 4 हजार फीट ऊंची चोटी धूपगढ़ पर योगाभ्यास, लोगों में दिखा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget