एक्सप्लोरर

MPPSC Exam Update: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 मेंस की तारीख बढ़ाई गई आगे, जानें पूरी डिटेल

MP News: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 को पुनर्निर्धारित किया है, जो अब 26 दिसंबर से होगी. परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम12 जुलाई, 2023 को आया था

MPPSC PCS Mains 2023 Exam Dates Revised: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 30 अक्टूबर से शुरू होकर चार नवंबर तक चलने वाली वाली राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2022 दो महीने के लिए आगे बढ़ा दी गई है. अब यह परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक आयोजित होगी.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एमपीपीएससी के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रवींद्र पंचभाई ने बतायानि कि निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की स्थितियों पर विचार के बाद हमने राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2022 की तारीखों को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है.’’

Date Subject Time
26.12.2023 General Studies-I 10:00 AM to 1:00 PM
27.12.2023 General Studies-II 10:00 AM to 1:00 PM
28.12.2023 General Studies-III 10:00 AM to 1:00 PM
29.12.2023 General Studies-IV 10:00 AM to 1:00 PM
30.12.2023 General Hindi and Grammar 10:00 AM to 1:00 PM
30.12.2023 Hindi Essay and Draft Writing 10:00 AM to 12:00 Noon

13000 उम्मीदवार इसकी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे
उन्होंने बताया कि राज्य सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-2022 में सफल रहे 13,000 उम्मीदवार इसकी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. पंचभाई ने कहा कि मुख्य परीक्षा आगे बढ़ने से उम्मीदवारों को इसकी तैयारी का अधिक समय मिल सकेगा. निर्वाचन आयोग ने नौ अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. कार्यक्रम के मुताबिक सूबे की 230 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया
इस बीच, जनजातीय युवाओं के संगठन ‘‘जय आदिवासी युवा शक्ति’’ (जयस) ने राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में कथित देरी के खिलाफ शहर में विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया. जयस के राष्ट्रीय प्रचारक साहिब सिंह कलम ने कहा,‘‘यह प्रदेश सरकार की नीति बन गई है कि पहले सरकारी पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए जाते हैं और बाद में भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी जाती है.’’ उन्होंने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया रद्द किए जाने से गरीब परिवारों के कुछ उम्मीदवारों को आत्महत्या का कदम उठाने के लिए भी मजबूर होना पड़ा है.

उम्मीदवार परीक्षा आगे बढ़ाने के कदम का स्वागत किया
सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आकाश पाठक ने राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आगे बढ़ाने के एमपीपीएससी के कदम का स्वागत किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि एमपीपीएससी को इस भर्ती परीक्षा का मूल कार्यक्रम तय करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है.

ये भी पढ़ें: MP Politics: बीजेपी में नाराज नेताओं को मनाने की कवायद, कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे पूर्व विधायक के घर, जानिए फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget