एक्सप्लोरर

MPPSC Exam Result: इंदौर में लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट जारी करने की मांग

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से 2021-22 की परीक्षाओं का नतीजा नहीं आने पर आज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. इंदौर लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया.

Madhya Pradesh Public Service Commission News: मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के छात्र रिजल्ट की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं. एमपीपीएससी (MPPSC) की 2021-22 की परीक्षाओं का नतीजा अभी तक लंबित है. इंदौर में राज्य प्रशासनिक सेवा के छात्रों का आज गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि एमपीपीएससी की परीक्षा 2019 में आयोजित हुई थी. परीक्षा के कई साल हो गए मगर रिजल्ट अभी तक नहीं आया है.

एमपीपीएससी के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा

उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की लेटलतीफी पर सवाल उठाया. रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. यूथ कांग्रेस के जावेद खान ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक भी नियुक्ति नहीं दी है. उन्होंने नियुक्ति नहीं करने के पीछे राज्य सरकार को कारण माना. जावेद खान ने बताया कि हाईकोर्ट की तरफ से भी रिजल्ट पर रोक हटा दी गई है. मगर एक स्वतंत्र संस्था होने के बावजूद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है.

Bhind News: भिंड में कांग्रेस नेता ने डॉक्टर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पिता पर भी कार्रवाई की मांग की

2021-22 की परीक्षाओं का नतीजा कब आएगा?

छात्रों ने राज्य सरकार और आयोग पर अदालत की अवमानना का आरोप लगाया. राज्य प्रशासनिक सेवा के छात्रों को भारतीय युवा कांग्रेस का समर्थन मिला. प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेयरमैन के फैसले की जानकारी होने पर धरना खत्म किया. एमपीपीएससी के छात्रों ने चेतावनी दी है कि दो दिनों में प्रक्रिया आगे बढ़ाने का लिखित आश्वासन ना देने पर उग्र आंदोलन होगा. आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करने पर 21 सितंबर से अनशन करने की भी बात कही. गौरतलब है कि आयोग की लेटलतीफी के कारण कई बार छात्रों का धरना प्रदर्शन हो चुका है. कोरोना काल में परीक्षा देने से वंचित रहे छात्रों को इस बार आयोग ने 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट देकर बड़ी राहत दी है. 

Khandwa News: नौकरी से लौट रही लड़की पर धारदार हथियार से हमला, फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget