एक्सप्लोरर

Khandwa News: नौकरी से लौट रही लड़की पर धारदार हथियार से हमला, फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी

घायल युवती को आसपास के लोगों ने डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया

Khandwa Girl Attack: मध्यप्रदेश के खंडवा में देर रात एक लड़की पर दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. हमलें में युवती घायल हो गई. घायल युवती को आसपास के लोगों ने डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया. हमले की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल युवती मध्यप्रदेश के अलीराजपुर की रहने वाली है. वह खंडवा में कुछ समय से एक निजी मार्केटिंग कंपनी में जॉब कर रही थी.

खंडवा के पॉश इलाके सुभाषनगर में रविवार देर रात एक लड़की के मुंह पर कपड़ा डालकर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घायल युवती इंदौर जाने वाली थी. इसी बात पर उसे तीन दिन पहले किसी ने फोन पर धमकी दी थी कि वह खंडवा छोड़कर ना जाए. शहर से बाहर जाने पर जान उसे जान से मार दिया जाएगा. हालांकि लड़की ने इस बात की शिकायत पुलिस से नहीं की थी.  

जख्मी हालत में पड़ी थी

देर रात सुभाष नगर में सांई सुमरन क्षेत्र की एक गली के पास 25 वर्षीय लड़की हालत में पड़ी हुई थी. रहवासी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सूचना देकर रुखसार को अस्पताल में भर्ती करवाया. रुखसार के दाए हाथ में गहरा जख्म था और गले में हल्के निशान थे.  

वहीं लड़की ने कहा कि सुभाषनगर में ही किराए के मकान में रह रही हूं. मैं गली से होते हए पैदल घर आ रही थी, तभी पीछे से बदमाश आए. उन्होंने मुंह पर कपड़ा डाला और फिर कपड़े सहित मुझे गली की ही एक दीवार पर धकेल दिया. उन्होंने पत्तीनुमा वस्तु से मेरे गले और हाथ पर वार किया और उसके बाद भाग गए. 

गली के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने बताया कि मुझे लड़की की बचाओ-बचाओ की आवाज आई थी. बाहर निकला तो लड़की जमीन पर गिरी हुई दिखाई दी. जिस गली में घटना हुई उस दीवार पर संघर्ष के निशान हैं.

Jabalpur News: सावधान! गूगल पर इन चीजों को भूलकर भी ना करें सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

पुलिस को संशय 

सीएसपी पूनमचंद्र यादव, एसआई उमेश लाखरे व एसआई प्रियंका चौहान ने मौके का मुआयना कर घायल के बयान लिए. पीड़िता के बाए हाथ में पूर्व में चाकू और रेजर से गुदे 24 से ज्यादा घाव के निशान दिखाई दिए. घाव और पीड़िता की कहानी सुन पुलिस को घटना पर संशय हो रहा है. इसीलिए वह घटनाक्रम को समझने के लिए देर रात तक छानबीन करते रहे.

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी घटना पर संशय जताया है. उन्होंने कहा कि देर रात मोघट थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में एक लड़की घायल अवस्था मे मिली. जिसपर डायल 100 मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की के कथन अनुसार उसपर जिन दो लोगों ने हमला किया उनके चेहरे ढके हुए थे. उन्होंने चाकूबाजी और मारपीट की है. हमने इसपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें

कांग्रेस छोड़कर जाने वालों पर कमलनाथ का तंज, बोले- जिसको जाना है जाए, मैं अपनी कार से भेज दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget