एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी के 30 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, इस साल कितना ज्यादा बरस सकता है पानी?

MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी.

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें से कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां पर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एमपी में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 

एमपी के कुछ जिलों में आज (5 जुलाई) को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि छह जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है. उन्होंने बताया कि श्योपुर कला, शिवपुरी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिनमें मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, मैहर जिले शामिल है.

वहीं गुरुवार को भोपाल, धार, सीहोर, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, पचमढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नौगांव, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में बारिश हुई. इस दौरान सतना में 2 इंच तो सागर में 1 इंच बारिश दर्ज की गई.

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग की चेतावनी कहा गया है कि मध्य प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां पर हल्की बारिश होगी. इनमें निवाड़ी, भिंड, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, झाबुआ, राजगढ़, धार, गुना, अशोकनगर, बैतूल, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर जिले शामिल किए गए हैं. इनके अलावा छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा, डिंडोरी और मऊगंज में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान?
इधर बदलते मौसम के साथ तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है. गुरुवार को प्रदेश के पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 20.6 डिग्री रहा. इसी तरह मलाजखंड में 27.0-22.1, सिवनी में 27.2-24.0, मंडला में 27.5-22.2, उमरिया में 28.3-26.4, छिंदवाड़ा में 28.5-24.2, धार में 28.7-23.6, बैतूल में 29.5-23.2, नरसिंहपुर में 30.0, 21.0 डिग्री रहा.

वहीं नौगांव में 30.0-25.7, रायसेन में 30.0-25.6, नर्मदापुरम में 30.6-26.5, टीकमगढ़ में 31.0-26.0, रतलाम में 31.2-24.2, सागर में 31.4-24.8, रीवा में 31.6-26.0, खंडवा में 32.5-23.4, खरगोन में 32.6-22.4, गुना में 32.6-25.6, सतना में 32.7-26.1, दमोह में 33.0-26.0 और खजुराहो में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया.

MP में हर 12 घंटे में बदल रही मौसम 
मौसम विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक एमपी में हर 10 से 12 घंटे में मानसून की परिस्थितियों में बदलाव देखा जा रहा है. डॉ गुप्ता ने बताया कि इस बार सामान्य से 4 से 6% अधिक बारिश होने की संभावना है. जुलाई के साथ अगस्त माह में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. इस बार बारिश का समय पिछले साल की तुलना में अधिक रहने वाला है.

(विक्रम सिंह जाट और नितिन ठाकुर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shastri: हाथरस भगदड़ से नहीं लिया सबक? बागेश्वर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने बढ़ी दी पुलिस की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget