एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: हाथरस भगदड़ से नहीं लिया सबक? बागेश्वर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने बढ़ा दी पुलिस की टेंशन

Dhirendra Shastri Birthday: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन पर उनके अनुरोध के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए. चार जिलों की पुलिस बल को वहां तैनात करना पड़ा.

Hathras Stampede:  बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आज यानी 4 जुलाई को जन्मदिन है. जन्मदिन से दो दिन पहले ही उन्होंने वीडियो वायरल कर अपील की थी कि अपने ही घर उनका जन्मदिन मनाएं. हालांकि वहां मौजूद भीड़ को देखकर ऐसा नहीं लगता.  ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस भगदड़ से मध्य प्रदेश में सबक नहीं लिया गया है. 

बताया जा रहा है कि अपील के बावजूद आज उनके जन्मदिन के मौके पर बागेश्वर धाम में चार गुना ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ की वजह से व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई. पुलिस की भी टेंशन बढ़ गई है. व्यवस्थाओं को संभालने के लिए चार जिले की पुलिस फोर्स डट गई. 

बता दें उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ के बाद 123 लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना को देखते हुए बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार की देर शाम वीडियो जारी बागेश्वर धाम से जुड़े श्रद्धालुओं से 4 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर बागेश्वर धाम न आने की अपील की थी.  

सीहोर के कुबेश्वर धाम पर भी होना है भव्य आयोजन

इधर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेश्वर धाम पर जुलाई महीने में ही भव्य आयोजन होने जा रहा है. आयोजन को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी. पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया था कि जुलाई माह में हर साल की तरह इस साल भी भव्य रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा.

इसके अलावा अगस्त माह पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी कुबेरेश्वरधाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा.

कथा 14 जुलाई से 20 जुलाई तक जारी रहेगी और इसके पश्चात 21 जुलाई को यहां पर आने वाले श्रद्धांलुओं को दीक्षा देने का आयोजन किया जाएगा, इसके अलावा अगस्त महीने में कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी.

भव्यता से निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि निकाली जाने वाली भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे. यात्रा में सौ से अधिक ढोल-बाजे, भगवान शंकर के डमरू और डीजे आदि के साथ पूरे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को भगवा रंग से सराबोर कर दिया जाएगा. कांवड़ यात्रा में पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं शामिल होंगे. 

यात्रा में भगवा कपड़े पहने भक्तों के कंधे पर कांवड़ होगी. बोलबम के नारे के साथ कावडि़ए शहर की जीवनदायनी सीवन नदी के तट पर पहुंचकर सुबह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगे. करीब 11 किलोमीटर की यह कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें: पूर्व डीजीपी की पेंशन से हर माह पत्नी को देने होंगे 50 हजार, एमपी हाई कोर्ट का सरकार को आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget