एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी, IMD ने 26 जिलों में जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है. ऐसे में चार दिनों बारिश का दौर बना रहेगा.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. कई जिलों में बीते 10-12 दिनों से थमी बारिश एक बार फिर से बरसने को आतुर है. गुरुवार (22 अगस्त) की रात से ही प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को एमपी के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है. आगामी चार दिन यानी 26 अगस्त तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चलता रहेगा. आज भी प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग ने आज गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

कल रात से हो रही है बारिश
इधर प्रदेश में बारिश का दौर गुरुवार की रात से शुरू हो गया है. इस दौरान भोपाल, रायसेन, टीकमगढ़, मुरैना, डिंडौरी सहित अन्य जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी भोपाल में देर रात हुई तेज बारिश की वजह से नादरा बस स्टैंड सहित कई निचले क्षेत्रों में बारिश का पानी भर गया. वहीं करीब एक घंटे तक बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. इधर रायसेन जिले में भी कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव है. वहीं दूसरा लो प्रेशर एरिया अरब सागर की तरफ एक्टिव है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी है, इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम और मजबूत होगा. अगले 24 घंटे बाद प्रदेश के उत्तरी-दक्षिणी हिस्से में और तेज बरसात होगी. 

25-26 को इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 अगस्त तक बारिश का दौर बना रहेगा. आगामी 25 और 26 अगस्त को प्रदेश अलीराजपुर, झाबुआ, धार, खरगोन, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, बड़वानी, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, भोपाल, रायसेन, सागर, विदिशा, गुना और अशोकनगर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: भिंड में किसान को बचाने गए बचाव दल की नाव पलटी, SDRF के दो जवान लापता, 5 घंटे से रेस्क्यू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget