एक्सप्लोरर

भिंड में किसान को बचाने गए बचाव दल की नाव पलटी, SDRF के दो जवान लापता, 5 घंटे से रेस्क्यू जारी

Bhind News: भिंड में एक किसान गाय को बचाने के प्रयास में डूब गया. बचाव दल की नाव पलटने से दो जवान लापता हो गए. करीब 100 बचावकर्मी लापता जवानों और एक ग्रामीण को ढूंढ रहे हैं.

SDRF Jawan Drown In Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक बांध के पास एक किसान की अपनी गाय को बचाने की कोशिश में डूबने से मौत हो गई. इसके अलावा बचाव अभियान दल की एक नाव पलटने से आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के दो जवान लापता हो गए. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर इलाके में लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए करीब 100 बचाव दल को लगाया गया है.  पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि कुंवारी नदी पर बने बांध के एक फाटक में बुधवार शाम को एक गाय फंसने के बाद विजय सिंह नामक व्यक्ति ने पानी में छलांग लगा दी.

पानी से बाहर निकालने से पहले हो चुकी थी मौत
यादव ने बताया कि उसे भंवर में फंसा देखकर उसके चचेरे भाई दिनेश सिंह भदौरिया ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह बह गया. अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किनारे पर मौजूद कचोंगरा गांव के स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से विजय को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

तेज बहाव में गिर गए बचावकर्मी
नदी के बीच झाड़ियों में दिनेश को फंसा देखकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने उसे बचाने के लिए राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की मदद मांगी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि लाइफ जैकेट पहने एसडीईआरएफ की तीन सदस्यीय टीम नदी में उतरी. उन्होंने बताया कि हालांकि, उनकी नाव पलट गई, जिससे बचावकर्मी पानी के तेज बहाव में गिर गए.

उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में बांध के पास तेज बहाव के कारण एसडीईआरएफ के जवान प्रवीण कुशवाह और हरदास चौहान की लाइफ जैकेट फट गई और दोनों लापता हो गए. एसपी ने बताया कि उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं जबकि तीसरा एसडीईआरएफ जवान नदी के किनारे पर सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहा. यादव ने बताया कि एसडीईआरएफ टीम के सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि दिनेश भदौरिया और गाय को बुधवार को बचा लिया गया.

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात अंधेरे के कारण लापता दो जवानों को खोजने का अभियान रोक दिया गया था और गुरुवार सुबह इसे फिर से शुरू किया गया. अधिकारी ने बताया कि करीब 100 बचावकर्मी लापता एसडीईआरएफ जवानों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढें: मुख्यमंत्री मोहन यादव तेंदुपत्ता संग्राहकों के खाते में डालेंगे बोनस, ग्वालियर में उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget