एक्सप्लोरर

MP Weather Update: अगले तीन दिन तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, सर्दी का कहर देखते हुए इन जिलों में स्कूल बंद

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को कई जिलों में जिलाधिकारी के आदेश पर नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए.

MP Weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिले शीत लहर की चपेट में बने हुए हैं. शुक्रवार को भोपाल और इंदौर सहित कुछ जिलों में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव कस्बे में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी गई और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते भी नजर आए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी.

जानिए मध्य प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कहां दर्ज किया गया?

आईएमडी के भोपाल कार्यालय में ड्यूटी अधिकारी एच एस पांडे ने बताया, “मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक) सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.” उन्होंने बताया कि दतिया का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, पर्यटन स्थल खजुराहो का 2.6 डिग्री, गुना का 3 डिग्री, ग्वालियर का 4.2 डिग्री और सागर का 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पांडे के मुताबिक, भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.3 और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि लगातार पांचवें दिनमध्य प्रदेश में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सात डिग्री या उससे नीचे रहा. 

ठंड के मद्देनजर शुक्रवार को नर्सरी से आठवीं तक की क्लास हुए बंद

पांडे ने बताया कि गुना, सतना, दतिया, जबलपुर, सागर और खजुराहो में शुक्रवार को घना कोहरा, जबकि ग्वालियर, रीवा और नौगांव में मध्यम कोहरा छाया रहा. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में पड़ा है. ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ी है. पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुआ कड़ाके की ठंड का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है. अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ठंड के मद्देनजर भोपाल, इंदौर, विदिशा और उज्जैन सहित कुछ अन्य जिलों में जिलाधिकारियों के आदेश पर नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल शुक्रवार को बंद कर दिए गए. 

Jabalpur Weather Update: जबलपुर में जारी है सर्दी का सितम, रिकॉर्ड हुई सबसे सर्द रात, धूप खिलने से खिले लोगों को चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget