एक्सप्लोरर

Jabalpur Weather Update: जबलपुर में जारी है सर्दी का सितम, रिकॉर्ड हुई सबसे सर्द रात, धूप खिलने से खिले लोगों को चेहरे

Weather Update: जबलपुर में गुरुवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही. कल शहर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा.

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) और आसपास के जिलों में ठंड का कहर जारी है. वहीं गुरुवार को पूरे सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई. कल रात न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं यहां सर्द हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं. हालांकि, अब कोहरे से राहत मिली है और जबलपुर में पांच दिन बाद शुक्रवार को धूप निकली है.
 
तापमान और गिरने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में इस बार अपेक्षा के अनुसार कड़ाके की सर्दी का एहसास नहीं हुआ, लेकिन नए साल की शुरुआत से ठंड ने जोरदार वापसी की है. वहीं सर्दी ने जनवरी महीने के पहले ही दिन से जो असर दिखाना शुरू किया है वो लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं गुरुवार को शहर में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी. इसके बाद दोपहर तक बादल साफ हुए. वहीं पूरे दिन ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास करा रही थी. स्थानीय मौसम वेधशाला के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम कुछ इसी तरह रहने वाला है, जिसमें न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से कर्म दर्ज होंगे.

कोहरे के कारण कई ट्रेनें कैंसिल
वहीं हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होने के कारण ठंड और बढ़ेगी. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा. वहीं शहर के आसपास अभी उत्तर पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं. अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है. गुरुवार को भी अनेक ट्रेनें घंटों लेट चल रही थी. वहीं फ्लाइट ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही थी. आने और जाने वाली दोनों ही उड़ाने दो से तीन घंटे लेट थी. हालांकि, गुरुवार को कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई.

ये भी पढ़ें:- भोपाल की सड़कों पर इसी महीने से दौड़ेंगी ई बाइक, जानिए क्या-क्या सुविधाएं आपको मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget