एक्सप्लोरर

Jabalpur News: तीन करोड़ का 890 टन यूरिया हुआ गायब, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

MP News: बताया जा रहा है कि पिछले महीने के अंतिम दिनों में एक हजार टन यूरिया सिवनी, मंडला, डिंडोरी और दमोह की सहकारी समितियों में भेजा जाना था, लेकिन उसमें से 890 टन यूरिया गायब हो गया.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी, मंडला, डिंडोरी और दमोह जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को बांटने के लिए जबलपुर (Jabalpur) से निकले एक हजार टन यूरिया में से 890 टन यूरिया के गायब होने का मामला सामने आया है. अब सरकारी एजेंसियां यह पता लगाने के लिए परेशान हो रही हैं कि यह यूरिया जमीन निगल गई या आसमान खा गया. फिलहाल जबलपुर कमिश्नर बी चंद्रशेखर (B Chandrashekhar) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले महीने के अंतिम दिनों में एक हजार टन यूरिया सिवनी, मंडला, डिंडोरी और दमोह की सहकारी समितियों में भेजा जाना था, लेकिन उसमें से 890 टन यूरिया गायब हो गया.

करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का यूरिया सोसायटियों में नहीं पहुंचने से कृषि महकमे सहित विपणन संघ (मार्कफेड) में भी हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जिलों में यूरिया नहीं पहुंचने की बढ़ती शिकायतों के बीच चार दिन के अंदर कृषि विभाग के उप संचालक और संयुक्त संचालक स्तर पर बैठाई गई जांच में भी चिह्नित समितियों में आवंटन से कम या बिल्कुल ही यूरिया नहीं पहुंचने की पुष्टि हुई है. 26 अगस्त को रैक के जरिए जबलपुर पहुंचने के बाद यूरिया कहां चला गया? इसे लेकर मार्कफेड सहित कृषि महकमे को फर्टिलाइजर कंपनी कृभको, श्याम फर्टिलाइजर के प्रतिनिधि और कंपनी के स्थानीय डीलर डीपीएमके के जवाब का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- Jabalpur News: जबलपुर में ईसाई धर्मगुरु के घर और दफ्तर पर EOW की दबिश, करोड़ो के घपले का आरोप

डीलर और कंपनी प्रतिनिधि से मांगा गया जवाब

वहीं मार्कफेड के डीएमओ रोहित सिंह बघेल का कहना है कि यह मामला डीलर, हैंडलिंग एजेंसी और ट्रांसपोर्टर से जुड़ा है. उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. इसके साथ ही कृभको के नए रैक से यूरिया सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है. संयुक्त संचालक कृषि के. एस. नेताम ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में आवंटित यूरिया नहीं पहुंचने की बात सामने आई है. इस मामले में डीलर और कंपनी प्रतिनिधि से जवाब मांगा गया है. सिवनी, मंडला और डिंडोरी के डीएमओ को आगे की कार्रवाई करने कहा गया है. कंपनी के प्रतिनिधि और डीलर का पक्ष सामने आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा.

जबलपुर में 144 टन ही सप्लाई हुआ यूरिया

मार्कफेड ने 25 अगस्त को जबलपुर में लगने वाले रैक से सिवनी के लखनादौन के लिए 100, मंडला, बिछिया और निवास के लिए 300, डिंडोरी और समनापुर के लिए 400, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा और जबेरा के लिए 200 टन यूरिया आवंटित किया था. यह यूरिया कृभको श्याम फर्टिलाइजर की 26 अगस्त को जबलपुर (कछपुरा) में लगी रैक से उसके डीलर को कंपनी के ट्रांसपोर्टर डीजी ट्रांसपोर्ट एंड वेयरहाउसिंग के द्वारा भिजवाना था. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 12 दिनों में केवल मंडला में 82 और डिंडोरी में केवल 28 यानी कुल 110 टन यूरिया ही पहुंचा है. वहीं जबलपुर जिले में आवंटित 853 टन यूरिया में से केवल 144 टन ही सप्लाई हुआ है.

ये भी पढ़ें- Jabalpur Blood Donation: जबलपुर ने बनाया एक दिन में सबसे ज्यादा रक्तदान का रिकॉर्ड, शाजापुर को पीछे छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget