एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में ईसाई धर्मगुरु के घर और दफ्तर पर EOW की दबिश, करोड़ो के घपले का आरोप

MP News: ईओडब्ल्यू ने द बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पी सी सिंह के घर और ऑफिस पर दबिश दी है.

Madhya Pradesh News: ईसाई धर्म गुरु बिशप पी सी सिंह के जबलपुर (Jabalpur) स्थित घर पर आज गुरुवार की सुबह ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने आर्थिक अनियमितता से जुड़ी शिकायत पर छापेमारी की. ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि द बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पी सी सिंह के घर एवं ऑफिस पर दबिश देते हुए अपराध से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी के साथ सर्च कार्यवाही की है.

छात्रों की फीस गबन करने का आरोप
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) को मिली शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ने की. शिकायत में अनावेदक बिशप पी सी सिंह चेयरमैन द बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस जबलपुर के विरूद्ध कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर मूल सोसायटी का नाम परिवर्तन करने का आरोप लगाया गया था. इसके साथ ही सोसायटी के चेयरमैन बनकर पद का दुरूपयोग करते हुए सोसायटी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में प्राप्त होने वाली छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने एवं स्वयं के उपयोग में लेकर गबन करने के आरोप लगाये गये थे.

2 करोड़ 70 लाख का हेरफेर
जांच में शैक्षणिक संस्थाओं से साल 2004-2005 से साल 2011-2012 के बीच लगभग 2 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर कर इसका दुरुपयोग करने तथा स्वयं के उपयोग में लेकर गबन करने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गये. शिकायत जांच में आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बिशप पी सी सिंह तथा बी एस सोलंकी, तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एण्ड संस्थाएं, जबलपुर के विरूद्ध धारा 406, 420, 468, 471, 120बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक मामले की विवेचना उप निरीक्षक विशाखा तिवारी द्वारा की जा रही है. मामले की विवेचना के दौरान प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं गबन की राशि से अर्जित संपत्तियों की जानकारी जुटाने हेतु न्यायालय से विधिवत् सर्च वारंट प्राप्त कर आज बिशप पी सी सिंह के घर एवं कार्यालय में तलाशी कार्यवाही ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा प्रारंभ की गई है.

ये भी पढ़ें-
MP News: पोषण आहार घोटाले पर शिवराज सरकार ने दी सफाई, कहा- क्लर्कों की गलती से गलत गाड़ी नंबर दर्ज हो गया

Jabalpur: 13 लाख के भुगतान पर 1 लाख की मांग, स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी को लोकायुक्त ने ऐसे पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget