एक्सप्लोरर

MP: उज्जैन में तांत्रिक-अघोरियों की शमशान में दीपावली, मृतकों के मोक्ष की कामना के लिए मनाते हैं त्यौहार

MP News: उज्जैन के शमशान घाट में दीपावली पर्व के दौरान देश भर के अघोरी और तांत्रिक यहां पहुंचते हैं. इस दिन उज्जैन के चक्रतीर्थ शमशान घाट पर अलग ही नजारा देखने को मिलता है.

Ujjain Aghori Tantrik Diwali: उज्जैन के शमशान घाट पर जलती हुई चिताओं के बीच केवल दीपोत्सव के दौरान ही सन्नाटा खत्म होता है. रात में यहां चारों तरफ घोर अंधेरा छाया रहता है लेकिन दीपावली पर्व के दौरान देशभर के अघोरी और तांत्रिक यहां पहुंचते हैं. पटाखों और फुलझड़ी से अंधेरे को मिटा कर शमशान के सन्नाटे को खत्म कर दिया जाता है. हालांकि दीपोत्सव पर्व को लेकर उनकी अलग धारणा, दावा और मान्यता है. 
  
धार्मिक नगरी उज्जैन को सिद्ध नगरी भी कहा गया है. यहां पर सात्विक और तामसी दोनों ही पूजा सिद्ध मानी जाती है. इसी वजह से देश भर के तांत्रिक यहां पर तंत्र क्रिया करने के लिए आते हैं. दीपावली उत्सव के बीच भी उज्जैन के चक्रतीर्थ शमशान घाट पर अलग ही नजारा देखने को मिलता है. यहां पर अघोरी और तांत्रिक भी धूमधाम के साथ दीपावली मनाते हैं. आमतौर पर अंधेरे में रहने वाले तांत्रिक दीपावली उत्सव को रोशनी और दीपक के बीच पटाखों के साथ मनाते हैं. तांत्रिक बमबम नाथ बाबा ने एबीपी न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि वे मृत लोगों की मोक्ष की कामना के लिए सभी त्यौहार मनाते हैं.

दीपावली उत्सव मनाने के लिए यहां पर कई तांत्रिक और अघोरी का जमघट लग जाता है. शमशान घाट पर चारों तरफ दीपक लगाने का सिलसिला भी शुरू होता है. जब दीपक घाट पर सज जाते हैं तो फिर पटाखे और फुलझड़ी के साथ शमशान का सन्नाटा खत्म हो जाता है.

गृहस्थ जीवन में नहीं हो सकती तांत्रिक क्रिया

तांत्रिक गणेश नाथ ने चर्चा के दौरान बताया कि गृहस्थ जीवन में तांत्रिक क्रिया नहीं हो सकती है. लक्ष्मी प्राप्ति या कर्ज से मुक्ति के लिए तांत्रिक क्रियाओं को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन स्वार्थ की पूर्ति के लिए तांत्रिक क्रिया कम ही सफल होती है. उन्होंने यह भी बताया कि गृहस्थ जीवन में तांत्रिक क्रिया कि जाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. 

5 साल से तांत्रिकों के बीच दीपावली

इंदौर के रहने वाले राजेश सिंह ने बताया कि वह 5 सालों से बाबा बमबम नाथ के साथ दीपावली का पर्व मना रहे हैं. उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व पर ही शमशान घाट का सन्नाटा खत्म होता है. बाकी दिनों में यहां रात्रि में कोई नहीं आता जाता है. यहां रात में 12:00 बजे से तांत्रिक क्रियाएं भी चलती रहती है. 

Bhopal News: संघ लगाएगा मध्य प्रदेश के सभी मंडल और बस्तियों में शाखाएं, कांग्रेस की गांधी चौपाल का देगा जवाब

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget