एक्सप्लोरर

Jabalpur News: अब जबलपुर में भी लंपी ने दी दस्तक, जांच के लिए भेजे गए दो संदिग्ध मामलों के सैंपल

Lumpy Virus: लंपी वायरस को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पशुओं के परिवहन पर धारा 144 के तहत पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसके अलावा पशुओं के बिक्री-खरीद मेले पर भी रोक लगाई गई है.

MP News: देश के कई राज्यों में पशुओं के लिए कहर बन चुके लंपी वायरस ने जबलपुर जिले में भी दस्तक हो गई है. जिले के ग्रामीण इलाकों में दो आवारा पशुओं में लंपी वायरस जैसे लक्षण पाए जाने से खासा हड़कंप मचा हुआ है. लंपी के संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बीमार पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं.

पशुओं के परिवहन पर लगाया गया बैन
इसके अलावा प्रशासन ने पशुओं के परिवहन पर धारा 144 के तहत पूरी तरह से रोक लगा दी है. इस बीच ना तो बाहर के पशु जबलपुर आ पाएंगे और ना ही जिले से पशुओं को बाहर भेजा जा सकेगा. इसके अलावा पशुओं की खरीदी बिक्री के लिए लगने वाले हाट या मेला पर भी प्रशासन ने रोक लगा दी है. कलेक्टर इलैयाराजा टी के मुताबिक लंपी वायरस के कहर को रोकने के लिए गौशालाओं में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि लंपी वायरस के संदिग्ध मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकार से 50 हज़ार वैक्सीन की डोज़ मांगी हैं.

जांच के लिए भेजे गए संदिग्ध सैंपल
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के मुताबिक एक-दो दिनों में लंपी वायरस की वैक्सीन के डोज़ जबलपुर में पहुंच जाएंगे. इसके अलावा प्रशासन जन भागीदारी के जरिए भी पशुओं की वैक्सीन की कवायद में जुटा हुआ है. प्रशासन इस बात को लेकर राहत महसूस कर रहा है कि जबलपुर जिले में लंपी वायरस के महज दो ही संदिग्ध प्रकरण सामने आए हैं, लिहाजा इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

क्या है लंपी वायरस
लंपी त्वचा रोग एक वायरस जनित बीमारी है, जो पशुओं से पशुओं में फैलती है. यह पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती है. पशुपालकों को सलाह दी गई है कि पालतू पशु में लंपी वायरस के लक्षण दिखने पर वे घबराएं नहीं बल्कि अपने पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराएं. राज्य के पशुपालन विभाग ने इसके साथ ही स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण कराने की सलाह दी है. प्रदेश में टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है. पशु पालक अधिक जानकारी के लिए 0755-2767583 पर संपर्क कर सकते हैं या टोल फ्री नं. 1962 पर सूचना दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

MP School Bus Accident: सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुई 40 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस, एक छात्र की मौत

MP News: मध्य प्रदेश में ATS की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
दिवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget