एक्सप्लोरर

Morena News: दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आए RPF के दो हेड कांस्टेबल की मौत, रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे पेट्रोलिंग

MP News: मृतकों की पहचान जालौन निवासी आरपीएफ हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (57) , बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल नवराज सिंह (40) के रूप में हुई है. वहीं मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम घटना की जांच कर रही है.

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से आरपीएप के दो हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार शाम को उस वक्त हुआ जब दोनों कांस्टेबल रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. पेट्रोलिंग के दौरान दोनों जवान रेल की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी  सांक रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे और ग्वालियर से मुरैना जा रही पैसेंजर ट्रेन को चेक कर रहे थे.

नहीं दिखाई दी दूसरी पटरी पर आ रही दुरंतो एक्सप्रेस

इसी दौरान एक अन्य पटरी पर दिल्ली से चेन्नई जा रही गाड़ी संख्या 12270 दुरंतो एक्सप्रेस उन कांस्टेबल को दिखाई नहीं दी और दोनों उसकी चपेट में आ गए. उनमें से एक कांस्टेबल की बंदूक दूरंतो एक्सप्रेस के इंजन के निचले हिस्से में फंस गयी, जिसके बात गाड़ी चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मुरैना की आरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. दोनों जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. मृतकों की पहचान जालौन निवासी आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (57)  व बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल नवराज सिंह (40) के रूप में हुई है.

रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग करते युवक की करंट लगने से मौत
 वहीं झारखंड के कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर लारबाद हॉल्ट के समीप  अप लाइन पर पोल संख्या 23/25 के पास सोमवार की शाम रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गया के काठोतिया के रहने वाले संतोष रत्नमानी (28) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक लाराबाद हॉल्ट में अप लाइन पर अपने पिता के साथ वेल्डिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें:

Dewas News: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो कर्मचारी की हत्या, आरोपियों पर सरकार करेगी यह सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget