एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 58 साल की 'अनारकली' से 'सलीम' को हुआ इश्क

MP Latest News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ नेशनल पार्क में मशहूर फिल्म मुगले आजम की कहानी दोहराई जा रही है. 'सलीम' और 'अनारकली' की प्रेम कहानी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है.

Bandhavgarh National Park News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) की एक पालतू हथिनी (Female Elephant) और जंगली हाथी (Elephant) की सच्ची प्रेम कहानी चर्चा में है. मशहूर फिल्म मुगले आजम (Mughal-E-Azam) में आपने सलीम और अनारकली के प्रेम को देखा होगा. इसके अलावा कईं कहानियों में भी सलीम और अनारकली के प्रेम को अलग-अलग तरीके से दर्शाया गया है. उसी से मिलती जुलती प्रेम कहानी इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी सुनने और देखने को मिल रही है. लेकिन, यहां 'अनारकली' एक पालतू हथिनी का नाम है. हथिनी को देखकर जंगली हाथी 'सलीम' दीवाना हो गया है. 

'अनारकली' और 'सलीम' की प्रेम कहानी चर्चा में

दोनों के बीच गुपचुप प्रेम का खुलासा तब हुआ, जब बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन के स्टाफ की नजर मशहूर हथिनी अनारकली पर पड़ी. उसका बॉयफ्रेंड एक जंगली हाथी कैंप में घुसकर प्यार का इजहार कर रहा था. प्रेम में दीवाना बने हाथी ने चोरी छिपे कैंप में घुसकर अनारकली नामक हथिनी को भगा ले जाने का प्रयास किया. जंगली हाथी सलीम कैंप में चोरी छिपे घुसकर एक बार और अनारकली के पास पहुंच गया. प्रेमी हाथी अनारकली को धकियाते हुए जंगल की ओर साथ ले गया.

MP News: अब फिर से बहुरेंगे बुधनी के खिलौना कारीगरों के दिन, भोपाल, नर्मदापुरम रेलवे स्टेशनों पर सरकार लगाएगी स्टॉल

बांधवगढ़ के मुख्य वन संरक्षक बीएस अन्नीगेरी ने दी ये जानकारी

पार्क प्रबंधन भी मानकर चल रहा है कि दो वाइल्ड एनिमल के बीच का इंटरनल मैटर है. बांधवगढ़ के मुख्य वन संरक्षक बीएस अन्नीगेरी ने बताया कि दो तीन महीने पहले अनारकली को सलीम लेकर गया था. दो- तीन दिन के बाद हथिनी को वापस लाया जा सका. हथिनी अनारकली पार्क के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है. बांधवगढ नेशनल पार्क में सबसे पुराने हाथियों में गौतम के बाद अनारकली का नाम आता है.

1964 में जन्मी अनारकली हथिनी को बिहार के सोनपुर मेला से साल 1978-79 में पार्क प्रबंधन ने खरीदा था. 58 साल की अनारकली ने बांधवगढ में साल 2012 से लेकर अब तक चार बच्चों को जन्म दिया है. बच्चों में दो नर और दो मादा हैं.

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में कुल 14 पालतू हाथियों की संख्या बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान अनारकली का है. यही वजह है कि पार्क प्रबंधन अनारकली को सुरक्षित रखना चाह रहा है. अनारकली में वंश वृद्धि की आगे भी और संभावनाएं हैं. ऐसे में अनारकली को सलीम के साथ जंगली हाथियों के स्वच्छंद विचरण में छोड़ देने से पार्क प्रबंधन को घाटा साबित हो रहा है. 

पार्क प्रबंधन के मुताबिक जब जंगली और पालतू हाथी आमने सामने होते हैं, तो दोनों के व्यवहार सामान्य होते हैं. किसी तरह से भी दोनों के व्यवहार में आकस्मिक परिवर्तन नहीं देखा जाता लेकिन बीते एक माह से एक जंगली हाथी पार्क की सबसे मशहूर हथिनी अनारकली के इश्क में डूबा है. सलीम हर वक्त अपनी अनारकली से मिलने की जुगत में लगा रहता है और अक्सर पार्क प्रबंधन के बनाये गए हाथी कैंप में पहुंच जाता है. 

Jabalpur News: जबलपुर में एक करोड़ से अधिक की कीमत की पॉलीथिन जब्त, बाजार में खपाने की थी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget