एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में निजी उपयोग के यात्री वाहनों पर नहीं लगेगा Toll Tax, इस वजह से लिया गया फैसला

MP News: मध्य प्रदेश में निजी उपयोग के यात्री वाहनों पर अब टोल टैक्स नहीं लगेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में नए प्रविधान कर दिए हैं. जानिए इसके पीछे का कारण.

Toll tax on private use passenger vehicles in MP: अब मध्य प्रदेश में निजी उपयोग के यात्री वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा. राज्य सड़क विकास निगम (MPRDC) की नई सड़कों पर यह सुविधा मिलेगी. इसके लिए राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में नए प्रविधान कर दिए हैं. सरकार का मानना है कि अभी जो टोल वसूली होती है उसमें 80 फीसदी हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की है. निजी उपयोग के वाहनों से टोल टैक्स कम मिलता है और टोल प्लाजा पर उनके कारण परेशानी अधिक होती है. इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इस समय प्रदेश में अधिकांश मुख्य मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर) राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) पद्धति पर बनाए जा रहे हैं.

राजस्व का नहीं होगा अधिक नुकसान

लोक निर्माण विभाग ने दो सौ सड़कों का सर्वे कराया था. इसमें पता चला कि जो टोल टैक्स वसूला जाता है उसमें अस्सी फीसदी की हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की होती है. निजी छोटे वाहनों से मात्र बीस फीसदी टैक्स मिलता है. जबकि उसमें सवार यात्रियों को परेशानी अधिक होती है. इससे टोल प्लाजा में जाम भी लगता है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था कि निजी वाहनों की यदि टोल टैक्स से छूट दी जाए तो यात्रियों को सुविधा होगी और राजस्व का भी अधिक नुकसान नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने इसके मद्देनजर नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे. इसके मद्देनजर विभाग ने यह प्रविधान किया है.

प्रविधान में क्या तय हुआ

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई के मुताबिक नए प्रविधान में तय किया गया है कि अब चाहे बीओटी (एजेंसी सड़क बनाती है टोल लेती है और निश्चित अवधि के बाद सरकार को सौंप देती है) की सड़क हो या फिर एन्यूटी पद्धति (एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण करने के बाद उसे समान किस्तों में लागत राशि दी जाती है) पर बनने वाली सड़क हो, इन पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा.

इस सड़कों पर मिलेगी सुविधा

राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बनवाई जाने वाली नई सड़कों पर यह सुविधा मिलेगी. अब टोल टैक्स लगाने के जो भी प्रस्ताव कैबिनेट की अनुमति के लिए भेजे जाएंगे उनमें निजी वाहनों से टैक्स नहीं लेने का प्रविधान शामिल रहेगा. पूर्व में कुछ सड़कों के प्रस्ताव पुराने प्रविधान अनुसार कैबिनेट में चले गए थे और स्वीकृति भी मिल गई थी. उन्हें भी संशोधन के लिए प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Indore: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं का कॉलेज के बाहर निकला ‘जुलूस’, पुलिस ने कराई उठक-बैठक

मध्य प्रदेश: दो सालों में नसबंदी और कॉपर टी के इस्तेमाल में आई कमी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget