एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज ने ऐसा क्यों कहा 'नसरुल्ला' गया और 'भेरूंदा' आया, 100 साल पुरानी दिलचस्प कहानी

MP Government News: एमपी में शहर और स्थान के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. पहले भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा जा चुका है. इस नामकरण के पीछे काफी रोचक कहानी है.

MP Nasrullaganj News Name: मध्य प्रदेश में शहरों का नाम बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने जब मंच से कहा कि नसरुल्ला गया और भेरूंदा आया तो कई लोग चौंक गए. दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 साल पुराने इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण तहसील नसरुल्लागंज का पुराना नाम भेरूंदा रखते हुए लोगों की मांग को पूरा किया. इस नामकरण के पीछे काफी रोचक कहानी है.

100 पहले बदला गया था नाम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी के अंतर्गत आने वाले (नसरुल्लागंज) भेरूंदा पहले भोपाल की रियासत में आता था. भोपाल की आखिरी महिला शासक सुल्तान जहां बेगम ने भेरूंदा का नाम बदलकर नसरुल्लागंज रखा था. सुल्तान जहां बेगम भोपाल की रियासत पर सन 1909 से 1926 तक शासन किया था. इसी दौरान कई स्थानों के नाम परिवर्तन भी हुए. दरअसल, सुल्तान जहां बेगम के बेटे का नाम मोहम्मद नसरुल्लाह खान था. जब बंटवारा हुआ तो मोहम्मद नसरुल्लाह खान को भेरूंदा का क्षेत्र मिला, जिसके बाद इसका नाम बदलकर नसरुल्लागंज रख दिया गया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज के गौरव दिवस पर उसे पुराना नाम लौटा दिया. केंद्र सरकार की ओर से भी नाम को मंजूरी मिल गई. इसके बाद अब 100 साल बाद एक बार फिर भेरूंदा नाम दस्तावेजों में जीवित हो गया. यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि नसरुल्ला गया और फिर से भेरूंदा आया. सुल्तान जहां बेगम के एक बेटे का नाम ओबेदुल्ला था, उसे रायसेन जिले की जागीर दी गई, जिसका नाम ओबैदुल्लागंज के नाम से जाना गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों की मांग पर उनसे पहले ही वादा कर लिया था कि नसरुल्लागंज का नाम बदला जाएगा. मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया और तहसील को अपना पुराना नाम लौटा दिया. 

नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी

शहर और स्थान के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. पहले भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा जा चुका है. इसी तरह होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदा पुरम कर दिया गया. नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा हो चुका है. इससे पहले बाबई सिटी का नाम माखन नगर रखा जा चुका है. हालांकि नाम बदलने की सूची में अभी औबेदुल्लागंज, गोहरगंज, बेगमगंज सहित कई स्थान बाकी हैं. शिवराज सरकार ने संकेत दिए हैं कि निकट भविष्य में दूसरे स्थानों के नाम भी परिवर्तित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Pandit Pradeep Mishra: आखिर क्यों लगातार बढ़ रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में श्रद्धालुओं की भीड़? महिलाओं ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget