एक्सप्लोरर

MP में बंदी जेल सुधार अधिनियम होगा लागू, राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

MP News: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जल्द ही बंदी जेल सुधार अधिनियम लागू किया जाएगा. राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

MP Latest News: मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से बंदी जेल सुधार अधिनियम लागू होगा. इसे लेकर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यह लागू होने के बाद सब कुछ बदल जाएगा. जेल के नाम से लेकर अधिकारियों के 'पद नाम' तक बदलेंगे. मध्य प्रदेश विधानसभा में सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह विधेयक 2024 पहले ही पेश हो चुका है.

जेल विभाग के डीआईजी संजय पांडे ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत अब 2 अक्टूबर से लागू होने वाला जेल सुधार अधिनियम 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा. मध्य प्रदेश सरकार जेलों के नाम बदलकर 'कारागार और सुधारात्मक संस्था' के रूप में रखेगी. अभी तक जो केंद्रीय जेल, जिला जेल, उप जेल और खुली जेल के रूप में पहचान बनी थी. अब उसे बदलकर केंद्रीय कारागार एवं सुधार संस्था,  जिला कारागार एवं सुधार संस्था, उप कारागार एवं सुधार संस्था और खुली कारागार एवं सुधार संस्था के नाम से जेल पहचानी जाएगी.

दशकों बाद हो रहा बदलाव

जेल डीआईजी मंसाराम पटेल के मुताबिक जेल अधिनियम को काफी लंबे समय के बाद बदलाव किया जा रहा है. मध्य प्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह विधेयक 2024 को केंद्र सरकार के मॉडल कारागार अधिनियम 2023 की तर्ज पर तैयार किया गया है.  अब इसे 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा.

सुधार सेवा अधिकारी के नाम से पहचाने जाएंगे जेल अधिकारी

जेल अधिकारियों के मुताबिक नया कानून लागू होने के बाद उनके पद का नाम भी बदल जाएगा. वर्तमान में जो जेल अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं वे सुधार सेवा अधिकारी के रूप में जाने जाएंगे. यह महत्वपूर्ण बदलाव सरकार 1 जनवरी से करने जा रही है.

50,000 से ज्यादा कैदी हैं जेलों में कैद

जेल अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 50,000 से ज्यादा कैदी 132 जिलों में कैद है. अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में जिलों में 35,000 कैदियों की क्षमता है लेकिन अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद है. इसी के चलते रतलाम, मंदसौर, भिंड, सागर, छतरपुर, दमोह, बैतूल सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में नई जेल बनाने का प्रस्ताव है. इसी के साथ सरकार नई खुली जेल भी लगातार बना रही है.

ये भी पढ़ें-

विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के बावजूद राजस्थान में क्यों नहीं है गहमागहमी? जानिए वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget