एक्सप्लोरर

Indore News: कांग्रेस ने सीएम शिवराज के चेहरे पर लगाया QR कोड, प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर लगाए ये आरोप

Madhya Pradesh: इंदौर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर 41 हजार का कर्ज कर दिया है. साथ ही कहा कि घोषणाओं की मार्केटिंग के लिए करोड़ों रुपये उधार लेकर फूंक देती है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले ही राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है. पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर चुकी है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश के सीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए सड़कों पर मुख्यमंत्री के पोस्टर लगाए.

दरअसल इंदौर कांग्रेस द्वारा इंदौर के प्रमुख चौराहों पर मुख्यमंत्री शिवराज के नाम से 'शिवराज पे' के क्यूआर कोड के पोस्टर बनाकर लगाए गए हैं. जिस पर लिखा गया है कि प्रदेश उधारी पर चलता है, कृपया उधार दें, प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर 41 हजार का कर्ज कर दिया है. शिवराज सरकार उधार लेकर घी पी रही है, 400 करोड़ रुपये प्रत्येक महीने ले रही है.

सरकार पर आरोप लगाए

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को 41 हजार रुपये का कर्जदार बना दिया. प्रदेश सरकार अपने सालाना बजट से ज्यादा उधार ले रही है. हर महीने 400 करोड़ बाजार से उधार ले रही है. अगर सरकार इसी तरह लोन लेती रही तो वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश के हर व्यक्ति के सर पर 1 लाख रुपये का कर्ज हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार 22 हजार करोड़ तो सिर्फ ब्याज में दे रही है. प्रदेश में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. करीब इसी वर्ष 6 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं. 33 लाख पंजीकृत बेरोजगार है. प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बेरोजगार हैं. उन्होंने कहा कि 1 लाख नौकरी देने की घोषणा पर प्रदेश सरकार ने मार्केटिंग पर करोड़ों फूंक दिए लेकिन नौकरी एक लोगों को भी नहीं मिली. 

'कहा सीएम सिर्फ घोषणाएं करते हैं'

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश के 2 हजार स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं. प्रदेश के स्वास्थ व्यवस्था देश में 17वें स्थान पर है. देश में प्रदेश की स्थिति उधार चंदा के रूप में शिवराज सरकार ने कर दी है. कांग्रेस नेता ने कहा कि आए दिन सीएम शिवराज सिर्फ घोषणाएं करते हैं और घोषणाओं की मार्केटिंग के लिए करोड़ों रुपये उधार लेकर फूंक देती है. 

बता दें कि यह पोस्टर प्रदर्शन प्रदेश को उधारी प्रदेश बनाने के विरोध में कांग्रेस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए हैं. इसमें सीएम शिवराज के चहरे वाले क्यूआर कोड के पोस्टर हैं जिस पर लिखा है. 'हमारा प्रदेश उधारी से चलता है कृपया हमें उधार दें'. 

Mahakal Lok Inauguration: PM मोदी के कार्यक्रम की वजह से बदली गई महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था, इस समय तक रहेगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget