एक्सप्लोरर

MP Politics: 2023 चुनाव की तैयारी शुरू! चर्चा में रहने वाले पी मुरलीधर राव को बीजेपी ने सौंपा मध्य प्रदेश का प्रभार

MP Politics: बीजेपी के मध्य प्रदेश के नए प्रभारी पी मुरलीधर राव ने पिछले साल नवंबर में भोपाल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि मेरी एक जेब में बनिया हैं और दूसरी जेब में ब्राह्मण हैं.

MP Politics: 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J P Nadda) ने मध्य प्रदेश में नई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं. मध्य प्रदेश में पी मुरलीधर राव (P Muralidhar Rao) को दोबारा प्रभारी बनाया गया है.

हालांकि, अपने विवादित बयानों के चलते पी मुरलीधर राव पहले भी चर्चा में रह चुके हैं, लेकिन पी मुरलीधर राव की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए बीजेपी ने फिर से उन पर भरोसा जताया है. मध्य प्रदेश में पी मुरलीधर राव के साथ पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) और राम शंकर कठेरिया (Ram Shankar Katheria) को सह प्रभारी बनाया गया है. पंकज मुंडे को भी दोबारा यह दायित्व मिला है.

बीजेपी के मध्य प्रदेश के नए प्रभारी पी मुरलीधर राव ने पिछले साल नवंबर में भोपाल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि मेरी एक जेब में बनिया हैं और दूसरी जेब में ब्राह्मण हैं. जब मुरलीधर राव के बयान पर विवाद खड़ा हो गया तो उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा था. दरअसल पी मुरलीधर राव से सवाल किया गया था कि बीजेपी कभी ब्राह्मण-बनिया की पार्टी थी, तो कभी एससी-एसटी और अब ओबीसी की पार्टी हो गई है, ऐसा क्यों है? इस पर पी मुरलीधर राव ने जवाब दिया था, "मेरी एक जेब में ब्राह्मण हैं और दूसरी जेब में बनिया हैं."

ये भी पढ़ें- MP News: जब बीजेपी नेता उमा भारती ने नीतीश कुमार की तारीफ की, इस मुद्दे पर सराहा

पी मुरलीधर राव ने अपने बयान पर दी थी ये सफाई

पी मुरलीधर राव ने आगे कहा था, "मेरे वोट बैंक, कार्यकर्ताओं और नेताओं में ब्राह्मण रहा तो ब्राह्मण पार्टी कही गई, जब बनिया रहा तो बनिया पार्टी का हो गई." हालांकि, हंगामा होने के बाद पी मुरलीधर राव ने ब्राह्मण और बनिया पर दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया. पी मुरलीधर राव ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, हमने न कभी किसी से भेदभाव किया है और न हम कभी किसी से भेदभाव करेंगे.

ये भी पढ़ें- Raisen News: रायसेन में मोबाइल पर भेजी जा रही एक्स-रे रिपोर्ट की PDF, लोग परेशान, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget