एक्सप्लोरर

Raisen News: रायसेन में मोबाइल पर भेजी जा रही एक्स-रे रिपोर्ट की PDF, लोग परेशान, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

MP News: रायसेन में सरकार ने डिजिटल कंप्यूटराइज एक्स-रे की मशीनें तो लगवा दी है. मरीजों को मिलने वाली एक्स-रे फिल्म की कॉपी की जगह उन्हें उनके मोबाइल पर पीडीएफ फॉर्मेट में एक्स-रे रिपोर्ट दी जा रही.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दम दिखाने वाली शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सरकार मरीजों को मिलने वाले एक्स-रे की फिल्म तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है. प्रदेश के कई स्थानों पर एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण मरीजों को उनके मोबाइल पर एक्स-रे की पीडीएफ कॉपी बनाकर भेजी जा रही है. इससे कई बार डॉक्टर को रिपोर्ट चेक करने में दिक्कत होती है. साथ ही कई बार लोगों के मोबाइल से रिपोर्ट डिलीट हो जाने पर वह अपने इलाज के लिए एक्स-रे का रिकॉर्ड भी नहीं रख पाते. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Choudhary) के गृह जिले में भी ऐसी ही समस्या सामने आई है.

मोबाइल पर भेजा जा रहा पीडीएफ
मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में बरेली, उदयपुरा जेसे कस्बों में सरकार ने डिजिटल कंप्यूटराइज एक्स-रे की मशीनें तो लगवा दी है. लेकिन मरीजों को मिलने वाली एक्स-रे फिल्म की कॉपी की जगह उन्हें उनके मोबाइल पर पीडीएफ फॉर्मेट में एक्स-रे रिपोर्ट दी जा रही है. इससे उन्हें कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री का इस समस्या को लेकर अपना ही तर्क है. उन्होंने शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे कामों का बखान करना शुरू कर दिया.

मरीजों को हो रही दिक्कत
मंत्री ने मोबाइल पर एक्स-रे रिपोर्ट देने की बात को भी स्वीकार भी किया है. स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि वैसे तो प्रदेश में एक्स-रे फिल्म की कमी नहीं है फिर भी आप ऐसी समस्याओं वाले स्थान का नाम बताते हैं तो वहां एक्स-रे फिल्म की सप्लाई करा दी जाएगी. जबकि मंत्री जी के गृह जिले में ही कई सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण मरीजों को फैक्चर आदि होने की स्थिति में एक्स-रे की रिपोर्ट मोबाइल पर दी जा रही है.

यह भी पढ़ें:

MP Lumpi News: राजस्थान और गुजरात के बाद एमपी में लंपी वायरस का कहर, इंदौर के पशुओं में मिले लक्षण

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों पर मौसम की मार, सोयाबीन की फसल पर येलो मोजेक का मंडराया खतरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget