एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election 2022: सीहोर में बीजेपी विधायक सुदेश राय के बिगड़े बोल, कांग्रेस के प्रत्याशी को बताया पाकिस्तानी

MP News: मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शोर के बीच बीजेपी विधायक सुदेश का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को पाकिस्तानी बता दिया है.

MP Panchayat Election 2022: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है. सीहोर विधानसभा में 25 जून को प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया. चुनाव परिणामों में इस क्षेत्र की सभी 4 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. अब दूसरे और तीसरे चरण को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और बागी प्रत्याशी दमखम के साथ मैदान में हैं. पहले चरण का रिजल्ट आने के बाद सीहोर के बीजेपी विधायक सुदेश राय का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. वार्ड क्रमांक 2 से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में विधायक सुदेश राय प्रचार प्रसार करने पहुंचे थे.

चुनाव प्रचार करने गए BJP विधायक के बिगड़े बोल

उन्होंने वार्ड क्रमांक 2 से जीते कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजू राजपूत को बाहरी प्रत्याशी बताया था. उन्होंने कहा था, "सरकार हमारी है. बाहरी कह रहे हैं काम हम करवा देंगे! कहां से पैसे लाएगा, जेब से पैसे लगाएगा क्या! बाहरी प्रत्याशी पकिस्तान से आ गया, प्रत्याशी ना तो क्षेत्र का है और ना ही जिले का है!'' बीजेपी विधायक का यह विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी की किरकिरी होने लगी.

MP Politics : महाराष्ट्र संकट पर छलका कमलनाथ का दर्द, कहा- मैं भी मुख्यमंत्री था सौदेबाजी कर सकता था

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को बताया पाकिस्तानी  

वार्ड क्रमांक 2 जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत कांग्रेस के उम्मीदवार थे. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 2 से जीत मिली है. मतगणना में भी उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. मतगणना के बाद नोडल अधिकारी ने लिखित में भी दिया है. उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के बाद आए नतीजों को लेकर जहां जीत दर्ज कराने वाले प्रत्याशी खुशियां मना रहे हैं वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी भी सोशल मीडिया पर जीत का दावा कर रहे हैं. राजू राजपूत ने बीजेपी विधायक सुदेश राय पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों को प्रभावित भी किया जा सकता है. उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी की है. बीजेपी विधायक के विवादित बोल से राजनीति गर्मा गई है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता अभी से बौखला गए हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है. 

MP urban body election 2022: बीजेपी जारी करेगी दो तरह का घोषणापत्र, जानिए कब होगा जारी और किन बातों पर होगा फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget