एक्सप्लोरर

MP News: यहां से मिलता है प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व, फिर भी बदहाली का आंसू रो रहा सीएम शिवराज के सपनों का 'सिंगापुर'

MP News: उर्जाधानी सिंगरौली के बिजली से देश और विदेश भी रोशन होता है लेकिन ये फिर भी देश के सबसे पिछडे इलाकों में से एक है. गांव में बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण बेटियां मायका कम ही लौटती हैं.

Singrauli News: मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी के नाम से विख्यात सिंगरौली वैसे तो आज के दौर में यह अपनी पहचान बिजली, कोयला ,सोना उत्पादन के रूप में बना चुकी है. इस इलाके में खनिज संपदा का भंडार है. यहां बड़ी मात्रा में बिजली, कोयला व सोने का उत्पादन हो रहा है. यही वजह है कि प्रदेश को सबसे अधिक यहां से राजस्व प्राप्त होता है . पहले यह इलाका कालापानी की सजा के रूप में विख्यात था. क्या है इसके पीछे की कहानी. 

यहां मिलती थी कभी काला पानी की सजा
बताया जाता है कि सिंगरौली को मूल रूप से श्रृंगवल्ली कहा जाता था. जिसका नाम ऋषि श्रृंगी के नाम पर रखा गया था. ऋषि श्रृंगी प्राचीन भारत के रामायण युग के प्रसिद्ध हिंदू संत थे. स्वतंत्रता-पूर्व काल में सिंगरौली रियासत रीवा स्टेट से संबंधित थे. यह घने जंगलों और दुर्गम इलाकों से आच्छादित राज्य का सबसे दुर्गम क्षेत्र था. जिससे पार करना लगभग असंभव हो गया था. इसी कारण से रीवा रियासत के राजाओं ने सिंगरौली को खुली जेल के रूप में इस्तेमाल किया ताकि वे गलत नागरिकों और अधिकारियों को बंदी बना सकें. रीवा रियासत के राजा जब भी किसी को कालापानी की सजा का फैसला करते थे तो उसे बंदी बनाकर इस इलाके में भेज देते थे. यही वजह है कि इस इलाके को कालापानी की सजा के रूप भी जाना जाता है .

खुद की रोशनी के लिए है मोहताज
एशिया की बड़ी से बड़ी बिजली कंपनियों के पावर हाउस और इन पावर प्लांट के सामने बौने से लगते बदहाल गांव और अंधेरी बस्तियां. ये तस्वीर है उर्जाधानी सिंगरौली की जहां की बिजली से देश और विदेश भी रोशन होता है लेकिन फिर भी देश के सबसे पिछडे इलाकों में से एक है. पड़ोस के जिले सीधी की बेटी नेहा विश्वकर्मा की शादी वर्ष 2018 में उर्जाधानी सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र के नौगई -2 में हुई, लेकिन उसका ज्यादातर समय मायका में ही बीत रहा है. गांव की बेटी निशा भी ब्याह के बाद ससुराल गई तो मायका कम ही आई है. यह दो नाम महज बानगी हैं. हकीकत में गांव की ज्यादातर बहुएं ससुराल के बजाए मायका या फिर दूसरे स्थानों में रह रही हैं. बेटियां भी मायका कम ही लौटती हैं. वजह गांव में अब तक बिजली व्यवस्था नहीं होना है.

सुसराल में बिजली नहीं होने के चलते मायका में रह रही नेहा का कहना है कि गांव में 200 घरों की आबादी है, लेकिन बिजली व सड़क का उचित बंदोबस्त नहीं है. यही वजह है कि चाह कर भी वह व उसके जैसी कई दूसरी बहुएं ससुराल में नहीं रह पा रही हैं. उनके जैसा हाल गांव की अन्य बेटियों का भी है, जो ब्याह के बाद समस्या के मद्देनजर मायका नहीं आ पाती हैं. पूरा गांव बिना बिजली के परेशान है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. गांव में पहुंचने के लिए सड़क भी नहीं है.

बिजली का खंभा तो लगा पर बिजली नहीं मिला
गांव में दो वर्ष पहले बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्था बनाए जाने के मद्देनजर खंभा तो लगा दिया गया, लेकिन अभी तक तार नहीं बिछाया जा सका है. कुछ महीने पहले ग्रामीणों की ओर से हाय तौबा मचाई गई तो वहां ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया, लेकिन अभी तक न ही तार बिछाया गया है और न ही बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी है. नतीजा 42 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक तापमान में लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं.

बेटों की नहीं हो रही शादी
यहां कोई बेटी की शादी नहीं करना चाह रहा है. यही वजह है कि गांव के लगभग हर घर में एक न एक शादी योग्य बेटा कुंवारा है. गांव में बिजली व सड़क की बदहाल स्थिति देखकर वहां कोई अपनी बेटी का रिश्ता नहीं करना चाहता है. वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि  सिंगरौली पूर्व में योजना के तहत बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कार्य करने वाली एजेंसी बीच में ही काम छोड़कर भाग गई. बाद में योजना की बंद हो गई. अब नए सिरे से प्रयास किया जा रहा है. ऐसे कुछ और टोला-मजरा बाकी है. सिंगरौली से देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Sidhi Gang Rape: मध्य प्रदेश के सीधी में हैवानियत! परिवार के लोगों ने ही गैंगरेप कर महिला के मुंह में भरी मिट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget